18 सितम्बर को Samsung Galaxy A20s होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

4,000 mAh की बैटरी से होगा लैस

18 सितम्बर को Samsung Galaxy A20s होगा लॉन्च

Samsung जल्द ही 18 सितम्बर को अपना Galaxy A20s स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह डिवाइस पिछले Galaxy A20 की जगह लेगा। सैमसंग के Galaxy A20s स्मार्टफोन के बारे में कई रुमर्स सामने आए हैं। एक नया लीक TENNA पर देखा गया है। लीक के मुताबिक, डिवाइस में 4,000 mAh की बैटरी दी जाएगी जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सामने आई लिस्टिंग से पता चलता है कि Galaxy A20s में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा और इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, दूसरा 8MP 120° अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा तथा तीसरा कैमरा 5MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। जहां तक रुमर्स की बात है डिवाइस ग्रीन, ब्लैक और रेड विकल्प में आएगा।

Samsung Galaxy A20 Specifications

यह मोबाइल फोन एक 6.4-इंच की HD+ सुपर AMOLED पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको इनफिनिटी–V डिस्प्ले के साथ नौच भी मिल रहा है, यह एक वाटरड्राप नौच है। इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर Exynos 7884 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज भी मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। 

अगर हम कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP के सेंसर के साथ एक 5MP का कैमरा कॉम्बो मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile