ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A20s

HIGHLIGHTS

ट्रिपल कैमरा से लैस है फोन

स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च

ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A20s

Samsung की Galaxy A सीरीज़ में कई स्मार्टफोंस पहले ही लॉन्च हो चुके हैं और कम्पनी ने सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। साउथ कोरिया की कम्पनी ने Galaxy A30s और Galaxy A50s को लॉन्च किया था और अब Samsung Galaxy A20s फोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है जिसमें पिछली पीढ़ी के मुक़ाबले कुछ अपग्रेड शामिल है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फोन में 6.4 इंच की HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है जबकि, Galaxy A20 में सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 506 GPU के साथ लाया गया है।

Galaxy A20s को दो वैरिएंट में लाया गया है, एक वैरिएंट में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज तथा दूसरे वैरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। कैमरा डिपार्टमेंट में भी डिवाइस में अपग्रेड शामिल है और फोन को ट्रिपल कैमरा के साथ लाया गया है।

डिवाइस में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो LED फ़्लैश ऑफर करता है और इसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं दूसरा कैमरा 8MP का है और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा कैमरा 5MP का डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।

फोन के बैक पर रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS + GLONASS, और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। Smartphone को एंड्राइड 9 पाई OS पर लॉन्च किया गया है और फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है।

Samsung Galaxy A20s को चार रंगों में पेश किया गया है जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड विकल्प शामिल है। फोन के 4GB रैम विकल्प को 6,490 Thai Baht (लगभग $212) में लॉन्च किया गया है। अभी Galaxy A20s को अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं अभी यह साफ़ नहीं हुआ है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile