Samsung Galaxy A10s की 4 शानदार कलर के साथ घोषणा

HIGHLIGHTS

2GB RAM से लैस

Samsung Galaxy A10s में है 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा

Samsung Galaxy A10 का अपग्रेडेड वर्ज़न है Galaxy A10s

Samsung Galaxy A10s की 4 शानदार कलर के साथ घोषणा

कई लीक्स और रूमर्स के बाद आखिरकार सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ़ोन Samsung Galaxy A10s की घोषणा कर दी है। यह फ़ोन Samsung Galaxy A10 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Galaxy A-series का यह Samsung Galaxy A10s Infinity-V Display और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फ़ोन में आपको डेप्थ डिटेक्शन भी मिलेगा और साथ ही यूज़र्स इस फ़ोन के ज़रिये इमेज में आर्टिस्टिक इफ़ेक्ट को भी शामिल कर सकेंगे। फोन को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड रंग में उतारा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A10s Price

वैसे अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सैमसंग गैलेक्सी A10s की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके साथ ही यह भी अभी तक सामने नहीं आया है कि कब इसे यूज़र्स एक लिए उपलब्ध कराया जायेगा। वहीँ Samsung Global Newsroom ने नए फोन Samsung Galaxy A10s के सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को शोकेस किया है।

Samsung Galaxy A10s Specifications

सैमसंग गैलेक्सी A10s फ़ोन को में आपको 6.2 इंच का एचडी+ स्क्रीन 720×1520 पिक्सल रेसोल्यूशन और इनफिनिटी V  डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ मिलती है। फ़ोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम दिया गया है। डिवाइस में बैटरी 4,000 एमएएच की दी गयी है।  फ़ोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर रन करता है।

ऑप्टोइक्स के तहत Galaxy A10s में दो रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और एक एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर। वहीँ सेल्फी एक लिए एक एफ/ 2.0 अपर्चर का 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

डिवाइस में इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट से बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile