दोपहर 12 बजे सेल में उपलब्ध होगा Redmi Y2 मोबाइल फोन

HIGHLIGHTS

Redmi Y2 मोबाइल फोन की सेल अमेज़न पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसे डिवाइस Rs 9,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

दोपहर 12 बजे सेल में उपलब्ध होगा Redmi Y2 मोबाइल फोन

शाओमी के सेल्फी सेंट्रिक मोबाइल फोन Redmi Y2 को कम्पनी ने पिछले साले लॉन्च हुए Redmi Y1 की जगह लेने के लिए लॉन्च किया था। और इस स्मार्टफोन को 10,000 रूपये की श्रेणी में एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। आज अमेज़न इंडिया पर इस स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल शुरू होने जा रही है जिसमें मोबाइल फोन को खरीदा जा सकता है। अगर आप इसे खरीदना चाह रहे हैं तो दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली सेल में हिस्सा ले सकते हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Y2 कीमत

इस डिवाइस के बेस वैरिएंट की कीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मात्र Rs 9,999 की कीमत में लिया जा सकता है, इसके अलावा इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 12,999 की कीमत में ले सकते हैं। 

Redmi Y2 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रेड्मी Y2 में 5.99 इंच की डिस्प्ले मौजूद है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह 720 x 1440 पिक्सल के रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस है। डिवाइस एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 पर काम करता है और डिवाइस में 3080mAh की बैटरी मौजूद है।

ऑप्टिक्स की बात की जाए तो डिवाइस के बैक पर 12MP और 5MP का कैमरा सेटअप उपलब्ध है, सेकेंडरी कैमरा डेप्थ सेंसर है। रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और पोर्ट्रेट मॉड सपोर्ट करता है। डिवाइस के फ्रंट पर AI 16MP का सेल्फी शूटर मौजूद है, जो फेस रेकोग्निशन के काम आएगा। सेल्फी कैमरा के साथ एक सेल्फी लाइट भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 और GPS ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन का मेजरमेंट 160.73 × 77.26 × 8.1mm और वज़न 170 ग्राम है। डिवाइस में इन्फ्रारेड सेंसर भी मौजूद है। यह डिवाइस तीन कलर में उपलब्ध है जिसमें एलेगेंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड और डार्क ग्रे कलर शामिल हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo