रेड्मी प्रो 27 जुलाई को होगा पेश, शाओमी ने की पुष्टि

HIGHLIGHTS

अब कंपनी ने बताया है कि, इस इवेंट में कंपनी रेड्मी प्रो स्मार्टफ़ोन पेश करेगी. इस बारे में कंपनी ने वेइबो पर एक पोस्ट किया है.

रेड्मी प्रो 27 जुलाई को होगा पेश, शाओमी ने की पुष्टि

जैसा है सब पहले से ही जानते हैं कि, 27 जुलाई को शाओमी एक इवेंट का आयोजन कर रहा है और इस इवेंट में कंपनी अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स को पेश करेगी. अब कंपनी ने बताया है कि, इस इवेंट में कंपनी रेड्मी प्रो स्मार्टफ़ोन पेश करेगी. इस बारे में कंपनी ने वेइबो पर एक पोस्ट किया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] LG G5 Review in Hindi Video

इसके साथ ही इस पोस्ट में बताया गया है कि, रेड्मी प्रो के साथ ही एक छोटी डिवाइस को भी पेश किया गया है. हालाँकि कंपनी ने इसके अलावा कुछ और नहीं बताया है. अब पता नहीं कि इस छोटी डिवाइस में क्या खास होगा.

अगर आपको याद हो, अभी हाल ही में एक शाओमी डिवाइस गीकबेंच पर नज़र आया था. इसमें हेलिओ X25 प्रोसेसर, 4GB रैम, साथ ही इसमें एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो भी मौजूद होगा. कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फ़ोन रेड्मी प्रो हो सकता है. इसके साथ ही कुछ अफवाहों के अनुसार, 27 जुलाई को जिस डिवाइस को पेश किया जा रहा है, वह ड्यूल-कैमरा सेटअप से लैस होगा.

इसे भी देखें: लेनोवो K5 नोट 20 जुलाई को आयेगा भारत

इसे भी देखें: फिजिकल कीबोर्ड्स अभी भी है डिमांड में: ब्लैकबेरी

सोर्स

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo