डार्क ग्रीन कलर में नज़र आया Redmi Note 8 Pro

HIGHLIGHTS

Redmi Note 8 Pro का डार्क ग्रीन वैरिएंट आया नज़र

मिलेगा क्वैड कैमरा

29 सितम्बर को होगा लॉन्च

डार्क ग्रीन कलर में नज़र आया Redmi Note 8 Pro

Redmi 29 अगस्त को चीन में अपने Redmi Note 8 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है जो मीडियाटेक हीलियो G90T चिपसेट द्वारा संचालित होगा। उम्मीद की जा रही है कि सीरीज़ में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोंस मिलेंगे। Note 8 Pro कपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो क्वैड रियर कैमरा के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का सैमसंग का सेंसर दिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में, वेबो पर एक विडियो का स्नेपशॉट देखा गया था जिससे ग्रीन कलर के Redmi Note 8 Pro के रियर पैनल का डिज़ाइन पता चलता है। अब, स्मार्टफोन की एक रियल इमेज सामने आई है जो फोन के रियर डिज़ाइन की जानकारी देता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस नए आगामी फोन की तस्वीर से इसका डिज़ाइन काफी हद तक Redmi K20 / K20 Pro स्मार्टफोन से मिलता है। दोनों ही किनारे कर्व्ड हैं और इसका टेक्सचर भी Redmi K20 सीरीज़ जैसा ही है।

फोन के टॉप पर वर्टिकल मोड्यूल दिया गया है जिसमें तीन कैमरा सेंसर्स को जगह दी गई है और इसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके दाईं तरफ चौथा कैमरा रखा गया है और कैमरा के ऊपर एक LED फ़्लैश मौजूद है।

स्मार्टफोन Helio G90T प्रोसेसर द्वरा संचालित होगा। हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फोन को NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स के साथ लाएगा। आगम मोबाइल फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। हीटिंग प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए Note 8 Pro को लिक्विड कुलिंग टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा।

जहां तक Redmi Note 8 की बात है, फोन में क्वैड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी। Redmi Note 8 series के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है लकिन उम्मीद है कि फोन में 6.3 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी और पिछली सीरीज़ की तरह डिस्प्ले के टॉप पर डॉट नौच होगा। 29 अगस्त को होने वाले इस इवेंट में Redmi अपने पहले स्मार्ट टीवी से भी पर्दा उठाएगा।

Via

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile