Redmi Note 8 Pro की पहली सेल में बिके 300,000 यूनिट्स

HIGHLIGHTS

पहली सेल में बिके 300,000 यूनिट्स

Redmi Note 8 Pro चीन में किया गया सेल

Redmi Note 8 Pro की पहली सेल में बिके 300,000 यूनिट्स

Xiaomi ने पिछले महीने चीन में अपने Redmi ब्रांड के दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Note 8 Pro लॉन्च किए हैं और जैसा कि नाम से पता चलता है ये फोंस Redmi Note 7 और Note 7 Pro के सक्सेसर हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने ऐलान किया है कि कम्पनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro चीन में पहली बार सेल में लाया गया था और सेल में डिवाइस के 300,000 यूनिट्स सेल किए गए।

स्मार्टफोन को तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया है। मोबाइल फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 1,399 Yuan (~$195), 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 1,599 Yuan (~$223), और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,799 Yuan (~$251) रखी गई है।

इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन मिल रही है। स्याह एक 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह आपको नए जेड ग्रीन कलर में मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर इसके बैक पर मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा है। 

Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिल रहा है, यह आपको f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। 

वाया

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile