Redmi Note 8 Cosmic Purple कलर वैरिएंट भारत में लॉन्च, जानिये कब आयेगा सेल पर
Redmi Note 8 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में एक नए कलर वैरिएंट में लॉन्च कर दिया गया है
इस मोबाइल फोन को अब कॉस्मिक पर्पल रंग में भी ख़रीदा जा सकता है
इस मोबाइल फोन की सेल कब होने वाली है आइये जानते हैं
अभी हाल ही में Xiaomi की ओर से Redmi Note 8 मोबाइल फोन के एक नए कलर वैरिएंट यानि Purple Gradient फिनिश को टीज़ किया गया था। हालाँकि अब कंपनी ने जैसा कहा था वैसा ही कर दिखाया है। आपको बता देते हैं कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कंपनी ने एक नए कलर वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है, जो कॉस्मिक पर्पल है। इस कलर वैरिएंट को पिछले महीने ही टीज़ कर दिया गया था। अब आखिरकार इस मोबाइल फोन को एक नए अवतार में देखा जा सकता है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को चीन के बाजार में अभी हाल ही में नेबुला पर्पल कलर वैरिएंट में लॉन्च कर दिया गया है। इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 के नए कलर वैरिएंट यानी Cosmic Purple को 29 नवम्बर से सेल के लिए लाया जाने वाला है।
Surveyइस बात की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अभी हाल ही में दी है। इस मोबाइल फोन की पहली सेल 29 नवम्बर को होने वाली है, इसे दोपहर 12PM से खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। इसकी सेल अमेज़न इंडिया और mi.com पर होने वाली है। यह Xiaomi की ब्लैक फ्राइडे सेल का भी एक हिस्सा होने वाला है। यह सेल 29 नवम्बर से शुरू होकर 2 दिसम्बर तक होने वाली है।
Mi fans, presenting a new avatar of the #RedmiNote8. The all-new Cosmic Purple colour variant. Like it? You can soon own it.
Get it during the #BlackFridaySale from 29th November.
RT if you love this new colour! pic.twitter.com/CE0d5o6xcO
— Redmi India for #MiFans (@RedmiIndia) November 27, 2019
Redmi Note 8 Price
इस फोन की कीमत के बारे में चर्चा करें तो Redmi Note 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सकते हैं, और इसकी कीमत Rs 9,999 है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 128GB मॉडल को आप 6GB रैम के साथ Rs 12,999 में ले सकते हैं। इसके अलावा आप इसे स्पेस ब्लैक, मूनलाइट वाइट और नेपच्यून ब्लू रंगों के अलावा अब कॉस्मिक पर्पल रंग में भी खरीद सकते हैं।
Redmi Note 8 Specifications
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile