Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro लॉन्च हुए; सबसे दमदार है इनका कैमरा

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro लॉन्च हुए; सबसे दमदार है इनका कैमरा

Xiaomi के सब-ब्रांड यानी Redmi की ओर से चीन के बाजार में अपने Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोंस को लॉन्च कर दिया है। यह नए Redmi मोबाइल फोन पिछले साल लॉन्च किये गए Redmi Note 7 की सीरीज के ही नए मोबाइल फोंस हैं। इस मोबाइल फोंस में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसमें एक दमदार स्नेपड्रैगन प्रोसेसर मिल रहा है, बढ़िया और बड़ी बैटरी मिल रही है। आइये आज हम आपको बताने वाले हैं, Redmi Note 8 सीरीज के दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में।

Redmi Note 8  स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

Xiaomi Redmi Note 8 मोबाइल फोन में आपको एक 6.3-इंच की डॉट नौच स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है। फोन के बैक पर आपको चार कैमरा मिल रहे हैं। इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें आपको एक 8MP का 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। इसके माध्यम से आप पोर्ट्रेट फोटो ले सकते हैं। फोन के फ्रंट पर आपको एक 13MP का लो-लाइट कैमरा मिल रहा है। जिसके द्वारा आप AI फोटो ले सकते हैं। 

इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 मोबाइल फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह आपको 18W की फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है। 

Xiaomi Redmi Note 8 कीमत 

अगर हम Redmi Note 8 मोबाइल फोन के स्टैण्डर्ड वैरिएंट की बात करें तो इसका बेस वैरिएंट आपको RMB 999 यानी लगभग Rs 10,000 में मिल रहा है। इस कीमत में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 64GB वाला वैरिएंट आपको RMB 1,199 की कीमत यानी लगभग Rs 12,000 में मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को आप लगभग RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं।

Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन मिल रही है। स्याह एक 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह आपको नए जेड ग्रीन कलर में मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर इसके बैक पर मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा है। 

Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिल रहा है, यह आपको f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। 

Redmi Note 8 Pro की कीमत 

अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की बात करें तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को आप RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग RMB 1,599 यानी लगभग Rs 16,000 की कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट लेना चाहते हैं तो आप इसे RMB 1,799 यानी लगभग Rs 18,000 की कीमत में ले सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo