Redmi Note 8 और Redmi 8 को आज सेल में किया जाएगा पेश, प्राइस है 7,999 रूपये से शुरू
दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल
अमेज़न और फ्लिप्कार्ट पर मिलेंगे डिवाइस
Redmi Note 8 और Redmi 8 आज एक बार फिर सेल में आने वाले हैं। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी और Redmi Note 8 को खरीदने के लिए आपको मी.कॉम, मी होम स्टोर्स या अमेज़न इंडिया पर जाना होगा जबकि Redmi 8 की सेल फ्लिप्कार्ट, मी.कॉम और मी होम स्टोर्स पर आयोजित की जाएगी।
SurveyRedmi Note 8 और Redmi 8 का प्राइस
Redmi Note 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सकते हैं, और इसकी कीमत Rs 9,999 है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 128GB मॉडल को आप 6GB रैम के साथ Rs 12,999 में ले सकते हैं। Redmi 8 को आज 7,999 रूपये की कीमत में सेल किया जा रहा है और इस वैरिएंट में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है।
Redmi Note 8 और Redmi 8 स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi 8 में 6.22 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो 720 x 1520 पिक्सल का HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और डिस्प्ले के टॉप पर डॉट नौच दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 8 के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आया है। कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जो 1.4 माइक्रो पिक्सल साइज़ का है और इसका अपर्चर f/1.8 है और यह सोनी का IMX363 इमेज सेंसर है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile