Redmi Note 7 सीरीज़ के 2 करोड़ यूनिट्स बिके
तीन फोन हैं शामिल
साल की शुरुआत में लॉन्च हुई सीरीज़
ग्लोबली बिके 20 मिलियन यूनिट्स
Xiaomi की Redmi Note 7 सीरीज़ को इस साल जनवरी में पेश किया गया था और लॉन्च के बाद से ही डिवाइस काफी लोकप्रिय रहा है। अब शाओमी ने अपनी नई Redmi Note 7 सीरीज़ के साथ एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है।
दरअसल, Xiaomi ने ग्लोबली Redmi Note 7 सीरीज़ के 20 मिलियन यूनिट्स सेल कर दिए हैं। इस सीरीज़ को 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया था और सीरीज़ में Redmi Note 7, Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोंस शामिल है।
The most loved smartphone series in India is also a global rage!
Can you believe that we've sold more than 20 Million (= 2 Crore) units of the #RedmiNote7 Series worldwide?
Make some noise and say "Noted".
1000 RTs & I am giving away 1 #RedmiNote7Pro#Xiaomi #48MP #20M pic.twitter.com/OXrcQu8zSZ— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) 20 August 2019
Xiaomi ने हाल ही में खुलासा किया था कि भारत में कम्पनी ने Redmi Note 7 सीरीज़ के 5 मिलियन यूनिट्स सेल किए हैं।
Xiaomi India के हेड Manu Kumar Jain ने इस ख़ुशी को मानाने के लिए फ्री Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन दे रहे हैं। Xiaomi के ट्विटर अकाउंट के ज़रिए यूज़र्स फ्री स्मार्टफोन पा सकते हैं। जैन ने अपने फॉलोवर्स से इस माइलस्टोन ट्वीट को रीट्वीट करने के लिए कहा है। 1,000 रीट्वीट होने के बाद Redmi Note 7 Pro एक यूनिट गिवे अवे किया जाएगा।
सीरीज़ के बड़े मॉडल Redmi Note 7 Pro को ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC पर लाया गया है 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और बेहतर गेमिंग के लिए इसमें Adreno 612 GPU दिया गया है। इसके साथ ही Redmi Note 7 Pro में 6जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 के साथ प्रीलोडेड आता है। स्मार्टफोन की खासियत इसका 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ आता है। इसमें 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile