अब रेडमी यूज़र्स Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को एक नए वैरिएंट के साथ भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने ‘Mirror Flower Water Moon' कलर में इस नए वैरिएंट को पेश किया है। Xiaomi के sub-brand Redmi ने हाल ही में इस नए कलर वैरिएंट का खुलासा किया था और अपने यूज़र्स से इस नए मॉडल के नाम के लिए सुझाव भी मांगे थे। यह नया Mirror Flower Water Moon variant चीनी यूज़र्स के लिए सेल के लिए उपलब्ध है।
आपको बता दें कि कंपनी ने Redmi Note 7को चीन में जनवरी 2019 में लॉन्च किया था जबकि Redmi Note 7 Pro बाद में पेश किया गया था। साथ ही रेडमी नोट 7 के मिरर फ्लावर वाटर मून कलर वैरिएंट को चीन में कंपनी के स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। डिवाइस को केवल 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में ही उपलब्ध कराया गया है। वहीं रेडमी नोट 7 प्रो के भी मिरर फ्लावर वाटर मून कलर वैरिएंट को कंपनी के स्टोर पर 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के साथ लिस्ट किया जा चुका है।
आपको बता दें कि Mirror Flower Water Moon variant की खासियत की बात करें तो डिवाइस पिछले हिस्से पर ग्लॉसी व्हाइट फिनिश के साथ आता है। यूज़र्स के लिए रेडमी नोट 7 के ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सफायर ब्लू और रेडमी नोट 7 प्रो के नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक कलर भी लिस्ट किए हुए हैं।