Redmi Note 10 5G स्नैपड्रैगन 750G और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

स्नैपड्रैगन 750G से लैस Redmi Note 10 5G होगा लॉन्च

हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा रेडमी नोट 10 5G

क्या होंगे Redmi Note 10 5G के स्पेक्स

Redmi Note 10 5G स्नैपड्रैगन 750G और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

Xiaomi ने अपनी रेडमी 9 सीरीज़ को अभी भारत में लॉन्च किया ही है कि साथ ही Redmi Note 10 सीरीज़ के बारे में भी खबरें आनी शुरू हो गई हैं। लोकप्रिय टिपस्टर के मुताबिक, अगली जनरेशन की Redmi Note 10 सीरीज़ 5G के साथ आ सकती है और बढ़िया परफॉर्मेंस ऑफर कर सकती है। Redmi Note 9 Pro को स्नैपड्रैगन 720G चिप के साथ लॉन्च किया गया है। Note 10 series को लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 750G और 5G कनैक्टिविटी के साथ उतारा जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जाने माने टिपस्टर Digital Chat Station ने ट्विटर पर दो आगामी शाओमी फोंस की जानकारी साझा की थी। रेडमी स्नैपड्रैगन 750G और स्नैपड्रैगन 865 SoC पर चलने वाले दो फोंस लॉन्च करेगी। दोनों फोंस बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आएंगे।

GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi एक बार फिर से Redmi Note 10 series के लिए रीब्रांडिंग ट्रिक का इस्तेमाल करेगा। शाओमी जल्द Mi 10T Lite लॉन्च कर सकती है और यह स्नैपड्रैगन 750G चिप पर काम करेगा। चीन में फोन Note 10 5G के नाम से आएगा।

बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकती है Redmi Note 10 series

Redmi Note 9 Pro सीरीज़ को इस साल बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है और स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट द्वारा संचालित होगा। Snapdragon 750G आपके फोन को अधिक शक्तिशाली बना देगा। 5G कनेक्टिविटी इसे और महंगा भी बना सकती है और इस साल शाओमी चीन तक ही सीमित रख सकता है।  

बड़ी डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट वाले फोंस की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 865 पर चलने वाले फोंस होते हैं। Redmi K30T Pro या K30 Pro Premium Edition बेहतर इंटरनल के साथ आ सकते हैं। शाओमी अपनी Mi 10T सीरीज़ को Redmi K30T सीरीज़ के तहत पेश कर सकता है।

Note 10 सीरीज़ की बात करें तो दोनों मॉडल चीनी बाज़ार में पेश किए जा सकते हैं। एक फोन Redmi Note 10 5G हो सकता है जो स्नैपड्रैगन 750G चिप से लैस होगा। Redmi Note 10 Pro 5G मीडियाटेक Dimensity 820 चिप से लैस होगा जो गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा। Dimensity 820 एक 5जी चिपसेट है जो चीन के बाज़ार पर ही बंधा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile