Redmi Note 8 सीरीज़, RedmiBook 14 और रेड्मी ब्रांड का पहला Smart TV आज हो रहे हैं लॉन्च

Redmi Note 8 सीरीज़, RedmiBook 14 और रेड्मी ब्रांड का पहला Smart TV आज हो रहे हैं लॉन्च
HIGHLIGHTS

Redmi Note 8 सीरीज़ में दो स्मार्टफोंस होंगे मौजूद

RedmiBook 14 लैपटॉप का नया वर्जन किया जाएगा लॉन्च

रेड्मी ब्रांड का पहला Smart TV भी किया जाएगा पेश

Redmi आज बीजिंग, चीन में एक बड़ा इवेंट आयोजित कर रहा है और शाओमी के सब-ब्रांड के इस इवेंट में आज कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जाएगा जिसमें Redmi Note 8 स्मार्टफोन सीरीज़, Redmi ब्रांड का पहला smart TV, RedmiBook 14 का अपग्रेडेड मॉडल शामिल हैं। Redmi का यह लॉन्च इवेंट चीन के लोकल समय के हिसाब से 2pm और भारतीय समय के अनुसार, 11.30am बजे शुरू होगा। आप कम्पनी की आधिकारिक साइट या चीनी माइक्रोब्लोगिंग साइट Weibo पर जाकर लाइव इवेंट देख सकते हैं।

लॉन्च से पहले इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में काफी कुछ जानकारी सामने आ चुकी है, हालांकि लॉन्च के बाद ही सभी स्पेक्स, फीचर्स और Price का पता चलेगा।

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro

Redmi Note 8 सीरीज़ में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro Mobile फोंस शामिल हैं। लीक्स के आधार पर कह सकते हैं कि दोनों ही फोंस को समान डिज़ाइन दिया जाएगा और दोनों फोंस के बैक और फ्रंट पर गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया जाएगा। Redmi ने पुष्टि की है कि Redmi Note 8 में क्वैड रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

Redmi Note 8 में मुख्य कैमरा 48MP का होगा, जबकि Redmi Note 8 Pro में 64MP का प्राइमरी कैमरा रखा जाएगा। सीरीज़ में अन्य तीन कैमरा सुपर वाइड एंगल, डेप्थ ऑफ़ फील्ड और सुपर मैक्रो लेंस होंगे।

दोनों स्मार्टफोंस में 4500mAh की बैटरी मिलने वाली है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Redmi Note 8  के साथ 10W चार्जर मिलने की उम्मीद है और प्रो वैरिएंट के साथ यूज़र्स को 18W चार्जर मिल सकता है। हार्डवेयर की बात करें तो Redmi Note 8 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आएगा और Redmi Note 8 Pro में मीडियाटेक हीलियो G90T चिपसेट दिया जाएगा।

लॉन्च से पहले Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro के वैरिएंट्स और कीमतों की ओर भी संकेत मिला है। Redmi Note 8 Pro को दो वैरिएंट्स 6GB RAM + 128GB और 8GB + 128GB में लाया जा सकता है। लीक के अनुसार, Redmi Note 8 Pro के 6GB रैम वैरिएंट की कीमत RMB 1,799 (लगभग Rs 18,000) रहेगी, जबकि 8GB रैम वैरिएंट की कीमत RMB 2,099 (लगभग Rs 21,000) रहेगी। Redmi Note 8 के Price की बात करें तो यह फोन RMB 1,199 (Rs 12,000) में पेश किया जाएगा। अभी तक Redmi Note 8 का एक ही वैरिएंट सामने आया है और उम्मीद है कि फोन का एक और वैरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। अभी इस सीरीज़ के भारतीय लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Smart TV

कंपनी ने पुष्टि की है कि Redmi TV को 70 इंच के डिस्प्ले पैनल के साथ 26 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। नए Redmi TV के लॉन्च से पहले कम्पनी ने इस आगामी प्रोडक्ट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिससे इसे मिलने वाला डिज़ाइन का पता चलता है। Redmi TV का डिज़ाइन काफी साधारण है और डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेज़ेल्स हैं। Redmi ब्रांडिंग के नीचे एक छोटा रेक्टेंगल बॉक्स दिया गया है जिसमें कैमरा सेंसर को जगह दी जा सकती है। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने कहा है कि यह रेड्मी टीवी केवल एक स्मार्ट टीवी नहीं होगा बल्कि लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान होगा।

पहला Redmi TV 70 इंच स्क्रीन के साथ आएगा जैसा कि हम कुछ समय पहले 3C सर्टिफिकेट साइट पर देख चुके हैं। यह शाओमी के 75 इंच Mi TV 4 और 75 इंच 75-inch Mi TV 4Ssmart TV के पीछे रहेगा। 40 इंच मॉडल के बारे में अफवाहें आईं हैं लेकिन अभी इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है।  75 इंच Mi TV 4 की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत Mi TV 4S के आसपास ही रहेगी।

RedmiBook 14

Redmi अपने नए RedmiBook 14 लैपटॉप को 10th Gen इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा। याद दिला दें, कम्पनी ने मई 2019 में ही अपना RedmiBook 14 इंटेल कोर i5 और इंटेल कोर i7 के साथ लॉन्च किया था। इसके बाद टेक जायंट ने इस नोटबुक का इंटेल कोर i3 वाला सस्ता वैरिएंट भी उतारा।

RedmiBook 14 का नया वैरिएंट समान डिज़ाइन और हार्डवेयर के साथ ही आएगा। RedmiBook 14 लैपटॉप में मैटल सैंडब्लास्टेड एनोडाइज्ड बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। लैपटॉप में 14- इंच फुल HD डिस्प्ले बहुत ही पतले 5.75mm बेज़ेल्स के साथ दी गई है। डिवाइस का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 81.2% है।  रेडमी लैपटॉप में Xiaomi का स्मार्टफ अनलॉक 2.0 फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप Mi Band 3 से अपने RedmiBook 14 लैपटॉप को मात्र 1.2 सेकेंड में अनलॉक कर सकते हैं।

अभी कम्पनी ने आगामी RedmiBook 14 की स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है और जहां तक Price की बात है तो इसकी कीमत टॉप-एंड वैरिएंट 8th Gen RedmiBook 14 (Core i7 + 512GB SSD) से अधिक होने वाली है जो कि 4999 Yuan यानी Rs 50,700 की कीमत में आता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo