चीन में हुई Redmi K20 की कीमत में कमी

HIGHLIGHTS

8GB रैम वैरिएंट मिल रहा है ¥2299 में

परमानेंट प्राइस कट नहीं है यह

चीन में हुई Redmi K20 की कीमत में कमी

Redmi K20 स्मार्टफोन को चीन में तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया था जो कि 6GB रैम 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट हैं। डिवाइस के टॉप वैरिएंट को चीन में ¥2599 की कीमत में लॉन्च किया गया था, हालांकि अब इसकी कीमत को कम कर दिया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi K20 का 8GB रैम वैरिएंट अब ¥2299 (~$320) में सेल किया जा रहा है और यूज़र्स मी.कॉम पर इस डिवाइस को खरीदने पर यह ऑफर पा सकते हैं। हालांकि, ये कटौती परमानेंट नहीं है और अभी भारत में भी डिवाइस की कीमत में कोई कटौती नहीं देखी गई है।

Redmi K20 को भी 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे भी HDR सपोर्ट दिया गया है। फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। बढ़िया एक्सपीरियंस के लिए डार्क मोड, रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक दिया गया है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 191 ग्राम है।

इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 730 द्वारा संचालित किया गया है जिसे 8nm प्रोसेस पर बनाया गया है। K20 में भी K20 Pro जैसी 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

रेड्मी के20 मोबाइल फ़ोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा को लाया गया है और पनोरमा सेल्फी, AI सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट और AI फेस अनलॉक दिया गया है।

स्मार्टफोन के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जो AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48MP का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है, वहीं दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा कैमरा 8MP टेलीफ़ोटो लेंस है। Redmi K20 Pro का कैमरा 960FPS स्लो-मोशन विडियो और 60FPS पर UHD 4K विडियो सपोर्ट करता है।

इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए टाइप C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS मिल रहा है और फोन को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile