Redmi K20 Series भारत में एक नए और शानदार रंग में उपलब्ध
Mi India ने जारी किया टीज़र
3 कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध है फ़ोन
Pearl White कलर में आएगा फ़ोन
Xiaomi ने अपने यूज़र्स के लिए Redmi K20 सीरीज़ का नया कलर वैरिएंट लॉन्च किया है। भारत में इस सीरीज़ के फ़ोन्स Pearl White कलर में उपलब्ध होंगे। Redmi K20 K20 Pro को कंपनी ने इससे पहले Summer Honey White कलर वैरिएंट में पहले ही पेश किया था। अब यह भारत में भी आ सकता है। Mi India की तरफ से हाल ही में एक नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है जो कि Redmi K20 series को ‘Pearl White' कलर देने का खुलासा कर रहा था।
Surveyआज ट्विटर पर Redmi India ने रेडमी के20 सीरीज़ के नए कलर के टीज़र पोस्टर को जारी करते हुए इसकी उपलब्धता की भी जानकारी दी है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक 12 बजे इसे सेल पर उतारा जायेगा। Pearl White कलर में यह फ़ोन फ्लिपकार्ट और mi.com से खरीदा जा सकता है।
Mi fans, the white is here! Introducing the Pearl White variant of the #RedmiK20 & #RedmiK20Pro. Goes on sale at 12 PM on https://t.co/cwYEXeds6Y & @Flipkart.
Avail an additional ₹1000 off with @HDFC_Bank CC (only on https://t.co/cwYEXeds6Y). TCA.#OutperformEveryDay pic.twitter.com/JFYPsKoCpO
— Redmi India for #MiFans (@RedmiIndia) September 4, 2019
वैसे रेडमी के20 अब भी कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेसियर ब्लू रंग में यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
Redmi K20 K20 सीरीज़ के नए कलर वैरिएंट के साथ ऑफर्स
जहां यह Redmi K20 series को नया ‘Pearl White' कलर वैरिएंट मिल चुका है वहीँ कंपनी अपने यूज़र्स के लिए कुछ ऑफर्स भी इस नए वैरिएंट के साथ उपलब्ध करा रही है। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर पोस्ट में इस बात का भी ज़िक्र है कि यूज़र्स को इस नए वैरिएंट के साथ mi.com से फ़ोन की खरीद पर 1000 रुपए का डिस्काउंट HDFC_Bank Credit Card पर दिया जायेगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile