Redmi 8 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन लीक, 5000mAh क्षमता की बैटरी से हो सकता है लैस

HIGHLIGHTS

Redmi 8 मोबाइल फोन को कुछ स्पेक्स के साथ TENAA की लिस्टिंग में देखा गया है

इस मोबाइल फोन में एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है

TENAA पर यह डिवाइस 14 अगस्त को देखा गया था

Redmi 8 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन लीक, 5000mAh क्षमता की बैटरी से हो सकता है लैस

Redmi 8, Xiaomi की ओर से लॉन्च किया जाने वाला एक अफोर्डेबल मोबाइल फोन होने वाला है। इस मोबाइल फोन ने अपने लॉन्च से पहले ही TENAA पर दस्तक दे दी है। आपको बता देते हैं कि इस लिस्टिंग में इस मोबाइल फोन को M1908C3IC मॉडल नंबर के तौर पर देखा गया है। यहाँ इस मोबाइल फोन के डिजाईन से भी पर्दा उठा है, ऐसा कहा जा रहा है कि भविष्य में यह मोबाइल फोन Redmi 8 के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस मोबाइल फोन के डिजाईन आदि की चर्चा करें तो यह आपको बता देते हैं कि एक ड्यूल कैमरा सेटअप से लैस होकर लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलवा इसमें आपको एक टीयरड्राप नौच भी मिलने वाला है, इसे हम वाटरड्राप नौच की संज्ञा भी देते हैं। इसके अलावा कुछ स्पेक्स भी लीक हुए हैं। 

ऐसा माना जा रहा है कि या मोबाइल फोन Redmi 7 और Redmi 7A की पीढ़ी का ही नया मोबाइल फोन तो होगा, लेकिन इसमें आपको कुछ नए ज़माने के बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Redmi 8 के साथ कंपनी की ओर से एक अन्य बाजार मोबाइल फोन यानि Redmi Note 8 को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर हम Redmi 7A मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।

रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 2.0GHz पर क्लोक्ड है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है और बढ़िया कॉलिंग के लिए 4G VoLTE मिल रहा है। Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

हैंडसेट के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साथ ही यह AI-आधारित फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। कनैक्टीविटी के लिए डिवाइस में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile