शाओमी के दो बजट स्मार्टफोंस Redmi 8 और Redmi 8A को MIUI 12 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट के बाद लाखों Redmi 8 और Redmi 8A यूजर्स को इसका लाभ मिलेगा। रेडमी 8 के लिए आए इस अपडेट का वर्जन MIUI V12.0.1.0.QCNINXM है जबकि रेडमी 8ए के लिए MIUI V12.0.1.0.QCPINXM आया है।
शाओमी के इसे नए अपडेट में यूजर इंटरफेस में बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि अपडेट से Redmi 8 और Redmi 8A में कोई बदलाव नहीं होगा और फोन एंडरोइड 10 पर ही काम करेंगे।
भारत में Redmi 8 और Redmi 8A को MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है और कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नए अपडेट की जानकारी भी साझा की है।
इस अपडेट को जनवरी 2021 एंडरोइड सिक्योरिटी पैच के साथ जारी किया गया है। अपडेट में यूजर्स को नए एनीमेशन इफैक्ट, डार्क मोड ओप्टीमाइजेशन और लैंडस्केप व्यू में कंट्रोल सेंटर लेआउट में सुधार शामिल है। इसके अलावा, यूजर्स को स्टेटस बार और नोटिफिकेशन शेड में भी सुधार देखने को मिलेगा।
Redmi 8 के लिए आए अपडेट का साइज़ 2.1GB है जबकि Redmi 8A को यह अपडेट 1.8GB के साइज़ में मिल रहा है। बता दें कि अभी इस अपडेट को स्टेबल बीटा फेज में रोलआउट किया गया है और कुछ समय में अन्य यूजर्स के लिए अपडेट को ओवर द एयर OTA के ज़रिए जारी किया जाएगा।
Price: |
![]() |
Release Date: | 09 Oct 2019 |
Variant: | 16GB , 32GB , 64GB |
Market Status: | Launched |