Realme XT Pro में मिल सकती है 90Hz की शानदार डिस्प्ले

HIGHLIGHTS

जल्द होने वाला है लॉन्च

स्नैपड्रैगन 730G SoC द्वारा होगा संचालित

Realme XT Pro में मिल सकती है 90Hz की शानदार डिस्प्ले

चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने पुष्टि की है कि कम्पनी अपना नया स्मार्टफोन 90Hz डिस्प्ले के साथ लाएगी। Realme के प्रोडक्ट मैनेजर Wang Derek ने वेबो पर बताया है कि कम्पनी का 90Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन अब ज़्यादा दूर नहीं है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Derek ने आगामी डिवाइस की स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, GSMArena की रिपोर्ट की मानें तो यह डिवाइस मौजूदा OnePlus 7 से कम दाम में आएगा। रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन Realme XT Pro भी हो सकता है जिसमें 6.4 इंच की FHD+ AMOLED नौच डिस्प्ले मिलेगी। डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर्ड होगा।

जहां तक ऑप्टिक्स की बात है, फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा और फोन के बेक पर एक क्वैड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल रेज़ोल्यूशन वाला होगा। कैमरा सेटअप में, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Realme अपने 5G स्मार्टफोन को भी जल्द लॉन्च करेगा। 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ चिपसेट द्वारा संचालित होगा। SoC में स्नैपड्रैगन 5G Modem-RF सिस्टम शामिल होगा। इसमें मॉडेम, RF ट्रांसीवर और RF फ्रंट एंड को शामिल किया जाएगा। नया चिपसेट कम्पनी के नए मॉडल्स को बढ़ाएगा और सभी फ्रीक्वेंसी बैंड्स सपोर्ट करेगा।

Realme ने एक स्टेटमेंट में कहा कि, स्टैंडअलोन (SA) और नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) नेटवर्क आर्किटेचर के साथ यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन की ज़रूरत को पूरा करेगा। नया Realme 5G स्मार्टफोन नए चिपसेट द्वारा संचालित होगा जिसमें क्वालकॉम AI इंजन और क्वालकॉम एलाईट गेमिंग फीचर्स को शामिल किया जाएगा। Realme क्वालकॉम के साथ मिलकर स्नैपड्रैगन 855 Plus चिपसेट द्वारा संचालित स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में, Madhav Sheth ने भी बताया था कि कम्पनी 2019 में ही अपना पहला 5G डिवाइस लॉन्च करेगी। ऐसी अफवाहें भी आ रही हैं कि Realme अपने Realme X स्मार्टफोन का 5G वैरिएंट लॉन्च करेगा जिसे Realme X Pro नाम दिया जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile