Realme XT Launch in India: 64MP कैमरा वाला इंडिया का पहला फोन

HIGHLIGHTS

Realme 5 सीरीज के तहत लॉन्च किये जाएँ वाले Realme XT मोबाइल फोन को लेकर काफी समय से टीज़र और रुमर्स सामने आ रहे थे

हालाँकि Realme XT भारत का ऐसा पहला मोबाइल फोन है, जिसे 64MP कैमरा के साथ लॉन्च गया है।

इसका मतलब है कि यह भारत का 64MP रियर कैमरा वाला पहला मोबाइल फोन है

Realme XT Launch in India: 64MP कैमरा वाला इंडिया का पहला फोन

Realme 5 सीरीज के तहत लॉन्च किये जाएँ वाले Realme XT मोबाइल फोन को लेकर काफी समय से टीज़र और रुमर्स सामने आ रहे थे। आख़िरकार भारत में Realme XT को काफी लम्बे समय के बाद लॉन्च कर ही दिया गया है। इस मोबाइल फोन यानी Realme XT की सबसे बड़ी खासियत इसका 64MP कैमरा से लैस होना है। आपको बता देते हैं कि इसके पहले भी एक 64MP कैमरा वाला मोबाइल फोन Xiaomi Redmi Note 8 Pro के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। हालाँकि Realme XT भारत का ऐसा पहला मोबाइल फोन है, जिसे 64MP कैमरा के साथ लॉन्च गया है। इसका मतलब है कि यह भारत का 64MP रियर कैमरा वाला पहला मोबाइल फोन है, (Realme XT is the first smartphone in india with 64MP rear camera)।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme XT specifications

अगर हम Realme  XT स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें आपको एक 6.4-इंच की full-HD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 712 AIE यह एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 10nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। अगर स्मार्टफोन यानी Realme XT में मौजूद स्टोरेज और रैम वैरिएंट्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन 4GB, 6GB और 8GB रैम मॉडल में आने वाला है, इसके अलावा स्टोरेज लगभग 128GB तक की होने वाली है। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। जो 20 W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह एक VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको कलर OS 6 मिल रहा है, जो आपकू डार्क मोड के साथ मिल रहा है। फोन में डॉल्बी Atmos स्पीकर्स भी दिए गए हैं। आप फोंट्स को भी इसमें कस्टमाइज कर सकते हैं। फोन में डिजिटल वेल्बिंग और एप्प क्लोन भी दिया गया है। 

अगर कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Realme XT कंपनी की ओर से ऐसा पहला मोबाइल फोन है जिसे 64MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा रहा है, हालाँकि यह भारत का भी इस कैमरा के साथ लॉन्च होने वाला पहला मोबाइल फोन है, इसके पहले चीन के बाजार में Redmi Note 8 Pro को भी 64MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा चुका है। मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme 5 में भी क्वाड-रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था। Realme XT में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो सैमसंग की ओर से निर्मित किया गया है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, हालाँकि फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो-लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर आपको एक 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल रहा है। Realme XT मोबाइल फोन में आपको USB Type C पोर्ट मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसमें एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल रहा है। 

Realme XT price in India

Realme XT स्मार्टफोन की भारत में शुरूआती कीमत Rs 15,999 है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। इसके अलावा Realme XT के 6GB RAM + 64GB मॉडल को लगभग RS 16,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग Rs 18,999की कीमत ले सकते हैं। Realme XT आपको लगभग 2 रंगों में मिलने वाला है, इसके साथ ही आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को 16 सितम्बर से फ्लिप्कार्ट के माध्यम से सेल के लिए लाया जाने वाला है। 

Realme ने और भी बहुत किया है लॉन्च

कंपनी ने फोन के साथ एक Realme XT का आइकोनिक केस लॉन्च किया है, जो मात्र Rs 399 की कीमत में आता है, इसके साथ ही कंपनी ने Realme Power bank भी लॉन्च किये हैं, यह आपको 10000mAh क्षमता के साथ मिल रहे हैं। इसके अलावा यह आपके फोन को ही नहीं बल्कि आप अपने लैपटॉप को भी चार्ज कर सकते हैं। यह आपको मात्र Rs 1,299 की कीमत में लॉन्च किया गया है, यह आपको सितम्बर एंड में फ्लिप्कार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलने वाला है।

इसके अलावा केस को आप realme.com और ऑफलाइन बाजार से से जल्द ही ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने Realme earbuds को भी लॉन्च किया है। इसे तीन रंगों में लॉन्च किया गया है, यह ग्रीन, ऑरेंज और ब्लैक एंड येलो में लॉन्च किया गया है, इन एयरबड्स की कीमत Rs 1,799 में लॉन्च किया गया है। यह realme.com और अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए आ चुका है, और जल्द ही ऑफलाइन बाजार में भी आने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile