Realme XT को मिला नया अपडेट, कैमरा ऐप में हुए सुधार

HIGHLIGHTS

OTA अपडेट के ज़रिए हुआ जारी

RMX1921_11_A.13 वर्जन नंबर के साथ आया डिवाइस

Realme XT को मिला नया अपडेट, कैमरा ऐप में हुए सुधार

Realme ने पिछले महीने RMX1921EX_11_A.12 अपडेट जारी किया था और अब Realme XT के लिए दोबारा नवम्बर महीने का OTA अपडेट रोल आउट कर दिया गया है, नया अपडेट RMX1921_11_A.13 वर्जन नंबर के साथ आया है और उप्दे में कुछ बग इशू को भी फिक्स किया गया है। इससे पिछले अपडेट में, फ्रंट कैमरा में नाईटस्केप, व्हाट्सऐप पर उपयोग की जाने वाली पिक्चर की फोटो क्लैरिटी में ऑप्टीमाइज़ेशन, रियर कैमरा की वाइड-एंगल विडियो क्वालिटी में सुधार, डार्क एनवायरनमेंट में नॉइज़ में सुधार, और ULTRA 64 MP mode में क्लैरिटी शामिल है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अपडेट फिंगरप्रिंट्स रेकोग्निशन में भी सुधार लाया है। अपडेट में ULTRA 64 MP में आ रहे क्रेश इशू को भी ठीक किया गया है और कैमरा क्वालिटी में आ रहे रेडिश इशू को भी सोल्व किया गया है।

शुरुआत में अपडेट को कुछ यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा और अगर अपडेट में कोई बग्स नहीं पाए जाते हैं आने वाले दिनों में सभी यूज़र्स को यह अपडेट मिल जाएगा।

Realme XT मोबाइल फोन को एक 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो वाटर-ड्राप नौच के साथ आती है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि यह एक FHD+ पैनल है। Realme की ओर से अपने इस मोबाइल फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जोड़ा गया है।

Realme XT मोबाइल फोन को आप 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 712 AIE प्रोसेसर भी मिल रहा है। फोन को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile