Realme लॉन्च करेगा दुनिया का पहला MediaTek Helio P70 स्मार्टफोन
जल्द ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नए स्मार्टफोन्स को ब्रांड न्यू U series के साथ लॉन्च करने वाला है। ख़ास बात यह है कि कंपनी अपने अगले डिवाइस को Helio P70 चिपसेट के साथ पेश करने वाली है। इस तरह Realme यह प्रोसेसर इस्तेमाल करने वाला दुनिया का पहला ब्रांड बन जायेगा।
कुछ हफ्ते पहले ही Realme ने यह घोषणा की थी कि वह ऐसा पहला ब्रांड होगा जो Helio P70 से लैस डिवाइस को लॉन्च करेगा। उसके बाद से ही कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है और साथ ही समय सिक्युरिटी अपडेट्स पर फ़ोकस कर रही है। वहीं अपने आने वाले अगले स्मार्टफोन को लेकर चुप्पी साधी है। यहाँ तक कि कंपनी ने डिवाइस के नाम या मॉडल का भी खुलासा नहीं किया है। इसके बावजूद कंपनी का दावा है कि वह एक ऐसा स्मार्टफोन लाने वाली है कि जो दुनिया का पहला MediaTek Helio P70 प्रोसेसर पर काम करने वाला स्मार्टफोन होगा।
SurveyYes, it’s coming. #Realme is bringing to you world’s first #MediaTekHelioP70 smartphone with our brand-new U series product. Are U excited? @MediaTek pic.twitter.com/87xBltHsdo
— Realme (@realmemobiles) November 16, 2018
इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन के आने के बाद इसकी कीमत Realme 2 Pro से भी ज़्यादा होगी। रियलमी पेशकश U series लाइन का हिस्सा होगी। इस बात का खुलासा कंपनी की तरफ से किया गया है। कंपनी की तरफ से ये जानकारी ट्विटर पर दी गयी है। Realme ने अभीतक आनेवाली डिवाइस या उसके लांच की कोई भी डिटेल शेयर नहीं की है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी डिवाइस को Realme U या U1 के नाम से लॉन्च कर सकती है।
आपको बता दें कि Helio P70 SoC एक octa-core chipset है जो 12nm FinFET पर आधारित है। मीडियाटेक का कहना है कि Helio P70 chipset Helio P60 की तुलना में 13 परसेंट ज़्यादा बेहतर परफॉर्म करता है। इसके साथ ही यह प्रोसेसर AI engine के साथ आता है जिसमें Helio P60 के मुकाबले 30 परसेंट तक का सुधार किया गया है।
अब देखना यह है कि क्या कंपनी इस डिवाइस को लाने के बाद अपनी कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग पॉलिसी पर स्थाई रहती है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में कंपनी ने रुपए में आयी गिरावट के चलते Realme C1 और Realme 2 की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile