इस महीने कंपनी Realme 1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन्स को नए अपडेट्स के साथ लेकर आने वाली है। यूज़र्स के लिए ख़ास बात यह है कि Realme 1 को ColorOS 5.2 अपडेट मिल रहा है लेकिन फिलहाल यह अपडेट बीटा लेवल पर ही उपलब्ध है।
रुपए की गिरती कीमतों के चलते बढ़ते इनपुट कॉस्ट की वजह से स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दीं। इसी के चलते कंपनी ने इस बात की घोषणा की है कि अब वह अपनी वेबसाइट पर एक मंथली अपडेट जारी करेगी। इसके तहत यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि कौन से डिवाइस एकसाथ अपडेट होने जा रहे हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि इस महीने कंपनी अपनी डिवाइस, Realme 1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 में अपडेट लाने जा रही है। वहीं इन अपडेट्स के साथ अगर Realme1 की बात करें तो इसके लिए कंपनी ने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है।
ऐसा माना जा रहा है कि यह अपडेट यूज़र्स को 25 नवंबर के बाद से मिलना शुरू हो जाएगा। डिवाइस के लिए OTA अपडेट रोल-आउट किया जा रहा है जिससे की डिवाइस को ColorOS 5.2 अपडेट के लिए तैयार किया जा सके। वैसे तो फिल्हाल यह अपडेट बीटा लेवल पर यूज़र्स के लिए मौजूद है लेकिन जल्द ही नवंबर के अंत तक इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इस अपडेट के साथ डिवाइस में मौजूद कई बग्स को भी ठीक कर दिया है। आपको बता दें कि Realme ने इस अपडेट के साथ डेवेलपर्स ऑप्शन्स, सिंगल स्वाइप के साथ डिस्मिस नोटिफिकेशन और हेडसेट आइकन में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है।
कंपनी का कहना है कि वह Realme1 की तरह ही यह अपडेट अपने दूसरे स्मार्टफोन्स में भी लाने वाली है। इन स्मार्टफोन्स में Realme C1 और Realme 2 शामिल हैं। इस तरह ऐसा कहा जा सकता है कि ColorOS 5.2 का अपडेट सबसे पहले Realme 1 पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 2 Pro को भी 20 नवंबर तक ColorOS 5.2 Beta अपडेट दिया जा सकता है लेकिन इस डिवाइस की अपडेट में देरी होने पूरी आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं, Realme के सभी स्मार्टफोन्स पर नवंबर सिक्यॉरिटी अपडेट भी दिया जाएगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile