क्वाड कैमरा के साथ Realme Q हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत

क्वाड कैमरा के साथ Realme Q हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत

कई टीज़र्स और लीक रिपोर्ट्स के बाद Realme ने आखिरकार अपने Realme Q को एक नई सीरीज़ के तहत लौहक कर ही दिया। वैंसे आपको बता दें कि अपंने स्पेक्स और फीचर्स के चलते, यह नया लॉन्च डिवाइस Realme 5 Pro का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। Realme Q में आपको क्वाड कैमरा मिलता है। इसके साथ ही यह फ़ोन Snapdragon 712 AIE और दो कलर ऑप्शन के साथ आता है। चीन में इसकी प्री- बुकिंग की जा सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme Q की कीमत

Realme Q के बेस वैरिएंट 4GB + 64GB को आप CNY 998 यानी लगभग Rs. 10,000 में खरीद सकते हैं। वहीँ इसके 6GB + 64GB वैरिएंट की कीमत CNY 1,198 यानी लगभग Rs. 12,000 है। इसके टॉप एन्ड वैरिएंट को आप 8GB + 128GB में CNY 1,298 यानी लगभग Rs. 15,000 में खरीद सकते हैं। कीमत लॉन्च ऑफर के तहत रखी गयी है जो बाद में बढ़ सकती है।

Realme Q  को कंपनी ने Light Green और Light Blue कलर में चीन में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही यह 9 सितम्बर से सेल एक लिए चीन में कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है।

Realme Q specifications

पहली Realme Q series का यह पहला फ़ोन है जो 6.3-inch full-HD+ (1080×2340 pixels) डिस्प्ले एक साथ Corning Gorilla Glass 3+ protection के साथ आता है। इसमें आपको octa-core Snapdragon 712 SoC के साथ 8GB of LPDDR4X RAM और 128GB of UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फ़ोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Realme Q में आपको ट्रिपल रियर कैम्फर मिलता है जिसमें 48-megapixel Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर के साथ 8-megapixel और एक 2-megapixel के दो सेंसर शामिल हैं। वहीँ फ्रंट में आपको 16-megapixel का सेल्फी सेंसर मिलता है। इसके साथ ही यह फ़ोन Android 9 Pie आधारित ColorOS 6 पर रन करता है। Realme Q में आपको 4,035mAh की बैटरी मिलती है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चारगीन्ह टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile