Realme Narzo 10 सीरीज़ का लॉन्च फिर बढ़ा आगे

HIGHLIGHTS

रियलमी Narzo का लॉन्च टला

जानें क्या है वजह

Realme Narzo 10 सीरीज़ का लॉन्च फिर बढ़ा आगे

Realme Narzo 10 सीरीज़ के भारतीय लॉन्च को एक बार फिर पोस्टपोन कर दिया गया है और इसका कारण कोरोनावायरस को रोकने के लिए देश भर में चल रहा लॉकडाउन है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता 21 अप्रैल को अपने Narzo 10 और Narzo 10A फोंस को लॉन्च करने वाला था लेकिन भारत सरकार द्वारा ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर नॉन-एसेंशियल वस्तुओं की ख़रीदारी पर रोक के बाद कंपनी ने लॉन्च को कैन्सल कर दिया है। 3 मई तक ई-कॉमर्स कंपनियाँ कोई भी स्मार्टफोंस, टीवी या लैपटॉप आदि डिलीवर नहीं करने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme के CEO Madhav Sheth ने ट्विटर पर घोषणा की है कि कंपनी अपनी लेटेस्ट Narzo सीरीज़ को 21 अप्रैल को लॉन्च नहीं करेगी। ई-कॉमर्स कंपनियों के कार्य सामान्य होने तक लॉन्च सस्पैंड रह सकता है।

19 अप्रैल को ग्रह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद शाओमी इंडिया ने अपने मी-स्टोर को री-ओपन करने के निर्णय को वापिस ले लिया है जबकि पहले 20 अप्रैल को मी इंडिया स्टोर्स के खुलने की उम्मीद थी।

स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हो गई है। Narzo 10 को 48MP क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा को वर्तिकली लाइन किया जाएगा। Narzo 10A में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और दोनों फोंस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। अभी फोंस की अन्य जानकारी सामने नहीं आई है और फोंस की तुलना Poco X2 और Redmi Note 8 Pro से होगी।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile