Realme 7 Pro स्मार्टफोन की सेल कुछ ही देर में Flipkart पर… यहाँ जानिये Top 5 Features

HIGHLIGHTS

Realme 7 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिल रहा है

इसके अलावा फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 720G का सपोर्ट भी मिल रहा है

आज Realme 7 Pro की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर है

Realme 7 Pro स्मार्टफोन की सेल कुछ ही देर में Flipkart पर… यहाँ जानिये Top 5 Features

Realme 7 Pro मोबाइल फोन को आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। Realme 7 Pro स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत Rs 19,999 है। आपको बता देते है कि Realme 7 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 720G का सपोर्ट भी मिल रहा है। आज इस मोबाइल फोन की सेल दोपहर 12 बजे है। यहाँ आप Realme 7 Pro के बारे में सभी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आज हम आपको इसके टॉप फीचर्स के बारे में भी बताने वाले हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 7 Pro की भारत में कीमत और सेल डिटेल्स 

Realme 7 Pro मोबाइल फोन को एक प्रीमियम दिखने वाला स्मार्टफोन कहा जा सकता है। इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 19,999 है, इस कीमत में आपको Realme 7 Pro का 6GB रैम और 128GB मॉडल मिल रहा है, इसके अलावा Realme 7 Pro के 8GB रैम और 128GB मॉडल को Rs 21,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को दो अलग अलग रंगों में ले सकते हैं। Realme 7 Pro को आप मिरर ब्लू और मिरर वाइट रंगों में ले सकते हैं। यह सेल के लिए जैसे कि हमने आपको बताया है कि Flipkart से ले सकते हैं यह सेल दोपहर 12 बजे होने वाली है, हालाँकि इसके अलावा आप इसे Realme.com से भी ले सकते हैं। 

Realme 7 Pro Top Feautre and Specifications

Realme 7 and 7 Pro Launched: भारत में इस कीमत में बिकेंगे दोनों नए फोंस

Realme 7 Pro में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह सुपर AMOLED पैनल है जिसके टॉप पर एक पंच होल दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा को रखा जाएगा। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। फोन की मोटाई 8.7 मिलीमीटर है और इसका वज़न 182 ग्राम है।

Realme 7 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU है और इसे एड्रेनो 618 GPU के साथ पेयर किया गया है। इसे 6GB/8GB LPDDR4x रैम और इसे 128GB/256GB UFS 2.1 स्टोरेज दिया गया है। यूजर्स फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन रियलमी UI पर काम करता है जो एंडरोइड 10 पर आधारित है।

कैमरा की बात करें तो Realme 7 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगले कैमरा, 2MP का पोर्टरेट कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और EIS सपोर्ट के साथ 120FPS पर फुल HD रिकॉर्डिंग की जा सकती है। Realme 7 Pro में 4,500mAh बैटरी दी गई है जिसे 65W फास्ट चार्जिंग दी गई है। रियलमी का दावा है कि फोन 34 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile