Realme 5 Flipkart Sale: आज दोपहर 12 बजे इन ऑफर्स के साथ घर लाऐं स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

Flipkart पर Realme 5 की सेल

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी

Realme 5 Flipkart Sale: आज दोपहर 12 बजे इन ऑफर्स के साथ घर लाऐं स्मार्टफोन

Realme 5 को एक बार फिर आज भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। फोन सेल के लिए Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। Realme 5 की खासियत की बात करें तो इसमें आपको क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही 5000mAh की बैटरी भी शामिल है। कंपनी ने सेल में कई ऑफर्स रखे हैं। ऐसे में यूज़र्स को कैशबैक और डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 5 Price in India, Sale Offers

Realme 5 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत Rs 9,999 से शुरू होती है जिसमें आपको 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को Rs 10,499 की कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन के 4GB की रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 11,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल में आपको क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल रंग में उपलब्ध है। आपको No-Cost EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। वहीँ Flipkart Axis Band Credit कार्ड पर 5% कैशबैक दे रहा है। इसके अलावा 5% Instant Discount ICICI Bank Credit Cards पर दिया जा रहा है।

Realme 5 टॉप 5 फीचर्स

Realme 5 डिस्प्ले

इस ड्यूल सिम वाले Realme 5 हैंडसेट में आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी इसमें दिया गया है। Realme 5 में 6.5 इंच की मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। स्मार्टफोन को क्रिस्टल डिज़ाइन दिया गया है और फोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।

Realme 5 प्रोसेसर/OS

फोन कलर ओएस 6.0 के साथ एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसर के तहत हैंडसेट में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 SoC का इस्तेमाल किया गया है।

Realme 5  रैम/स्टोरेज

रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फ़ोन में आपको 3GB/32GB और 4GB रैम/64GB स्टोरेज मॉडल के तहत उतारा गया है। इसके साथ ही स्टोरेज के तहत आपको 4GB की रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट भी मिलता है।

Realme 5 बैटरी/कनेक्टिविटी

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है।

Realme 5 कैमरा

Realme 5 में आपको क्वैड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है तथा स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile