Realme 5 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, ये होंगे बदलाव

HIGHLIGHTS

अगस्त 2019 एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच शामिल

क्रम से मिलेगा OTA अपडेट

Realme 5 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, ये होंगे बदलाव

Realme 5 को एहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुका है और अपडेट का साइज़ 300MB है। नए फर्मवेयर का वर्जन नंबर RMX1911EX_11_A.12 है। अपडेट में अगस्त 2019 एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच को शामिल किया गया है। यह सिस्टम स्टेबिलिटी में सुधार करता है और व्हाट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर विडियो की परफॉरमेंस में भी सुधार करता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके अलावा, Realme 5 सॉफ्टवेयर अपडेट में 12 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के रेज़ोल्यूशन में भी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा, यह पोर्ट्रेट मोड इफ़ेक्ट में भी सुधर करेगा। OTA अपडेट को क्रम से यह अपडेट प्राप्त होगा।

Realme 5 का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 9,999 की कीमत में आता है और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 10,999 तथा 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 11,999 रखी गई है। फोन को क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर में खरीद सकते हैं।

Realme 5 के स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 6.5 इंच की मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। स्मार्टफोन को क्रिस्टल डिज़ाइन दिया गया है और फोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।

Realme 5 में भी रियलमी 5 प्रो के समान क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 240fps स्लो-मो विडियो, 190 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है तथा स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile