Realme 5 Pro की पहली सेल आज, 4 कैमरा, 4035mAh बैटरी और…

HIGHLIGHTS

दोपहर 12 बजे फ्लिप्कार्ट और रियलमी.कॉम पर होगी सेल

शुरुआती कीमत Rs 13,999

Realme 5 Pro की पहली सेल आज, 4 कैमरा, 4035mAh बैटरी और…

Realme ने हाल ही में भारत में अपने Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। Realme 5 स्मार्टफोन का प्राइस Rs 9,999 से शुरू होता है और डिवाइस को पहले भी फ़्लैश सेल में लाया जा चुका है। बात करें Realme 5 Pro की तो इसकी पहले सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिप्कार्ट पर शुरू होने वाली है। जल्द ही इन स्मार्टफोन्स को ऑफलाइन सेल में भी पेश किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 5 Pro Specifications

Realme 5 Pro में 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है और डिवाइस को नए क्रिस्टल डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। इसके कलर वैरिएंट की बात करें तो डिवाइस को क्रिस्टल ग्रीन और स्पार्कलिंग ब्लू विकल्प में उतारा गया है।

स्मार्टफोन में क्वैड कैमरा सेटअप को शामिल किया गया है जिसमें एक 48MP का सोनी IMX586 प्राइमरी कैमरा को शामिल किया गया है, दूसरा 8MP का का कैमरा दिया गया है जो अल्ट्रा-वाइड शॉट्स काप्तुएर करता है, वहीं तीसरा कैमरा 2MP का कैमरा है जो पोर्ट्रेट शॉट्स के काम आता है और चौथा कैमरा 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस है। कैमरा ऐप में नाईटस्केप मोड, क्रोमा बूस्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का सोनी का IMX471 सेंसर दिया गया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Realme 5 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 AIE, एड्रेनो 616 के साथ लॉन्च किया गया है और फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। सिस्टम बूस्ट, गेम बूस्ट और ऐप बूस्ट के लिए डिवाइस में हाइपर बूस्ट 2.0 मिल रहा है। Realme 5 Pro में 4035mAh की बैटरी मिल रही है जो VOOC 3.0 चार्ज सपोर्ट करती है और बॉक्स में 20W टाइप-C चार्जर भी मिल रहा है। Realme 5 सीरीज़ को स्प्लैश रेसिस्टेंट डिज़ाइन दिया गया है। स्मार्टफोन को ColorOS 6 के साथ लॉन्च किया गया है।

Realme 5 Pro Price

Realme 5 Pro की कीमत की बात करें तो डिवाइस के 4GB रैम +64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 13,999 रखी गई है, जबकि 6GB रैम+64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs  14,999 में पेश किया गया है वहीं बात करें 8GB रैम+128GB वैरिएंट की तो इसकी कीमत Rs 16,999 रखी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile