Realme 3i सेल में आज Flipkart से खरीदें फोन और पाएं कैशबैक के साथ डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

Realme 3i को पिछले महीने किया गया था लॉन्च

दोपहर 12 बजे सेल

Realme 3i आता है ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ

Realme 3i सेल में आज Flipkart से खरीदें फोन और पाएं कैशबैक के साथ डिस्काउंट

स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी रियलमी ने अपने  Realme 3 के अपग्रेडेड वर्ज़न Realme 3i को आज सेल पर उतारा है। यूज़र्स के लिए यह सेल भारत में Flipkart और Realme website पर रखी गयी है। दोपहर 12 बजे सेल से सेल शुरू हो जाएगी। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने ही Realme X के साथ ही लॉन्च किया गया था। यह फोन dewdrop-style display notch के साथ आता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 3i की कीमत (Price In India)

Realme 3i को भारत में 7,999 रुपए की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया है जिसमें आपको बेस वैरिएंट 3GB RAM + 32GB storage मिलता है साथ ही 4GB RAM + 64GB storage वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। यूज़र्स इस फ़ोन को Diamond Black, Diamond Blue, और Diamond Red कलर में खरीद सकेंगे।

Realme 3i सेल ऑफर्स

सेल ऑफर्स के तहत Flipkart पर 5% cashback, Flipkart Axis Bank Credit Card, 5% cashback HDFC Bank Debit Cards पर और 5% डिस्काउंट Axis Bank Buzz Credit Card पर दिया जा रहा है। Realme India website पर Realme 3i sale offers में 10% SuperCash MobiKwik पर और  Rs. 5,300 के Jio benefits दिए जा रहे हैं।

Realme 3i स्पेसिफिकेशन्स

Realme 3i को मीडियाटेक helio P60 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन यानी Realme 3i में आपको एक 13MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी फोन में मिल रहा है, जो 13MP और 2MP के सेंसर के एक बढ़िया कॉम्बो है।

इस डिवाइस में आपको एक 6.22-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, इस मोबाइल फोन को इसके बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाईन दिया गया है, जो इसे आकर्षक बना देता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को भी कलरOS 6 के साथ एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन को आप अलग अलग तीन रंगों के ऑप्शन में ले सकते हैं। इस डिवाइस को डायमंड ब्लू, डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड रंगों में लिया जा सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo