भारत में Realme 2 Pro और Realme 3 हुए सस्ते, जानें नई कीमत
Realme 3 Rs. 8,499 की नई कीमत में उपलब्ध
Flipkart और Realme.com पर सेल
रियलमी कंपनी ने Realme Days sale की शुरुआत कर दी है। यह सेल 14 सितम्बर तक चलेगी। Realme 2 Pro को जहाँ Rs. 8,999 के डिस्काउंट प्राइस में उपलब्ध कराया जा रहा है वहीँ Realme 3 को भी Rs. 8,499 की नई कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है।
Surveyआपको बता दें कि यह सेल Flipkart और Realme.com पर रखी गयी है। Realme 2 Pro की कीमत में डिस्काउंट करने के बाद अब इसके 4GB RAM + 64GB storage variant को यूज़र्स Rs. 8,999 में ही खरीद सकते हैं जबकि इसकी पहले कीमत Rs. 11,990 थी। इस तरह इस फ़ोन पर Rs. 2,991 का डिस्काउंट किया गया है। वहीँ इसके 6GB + 64GB मॉडल की कीमत को Rs. 10,999, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत को Rs. 12,999 में लिस्ट किया गया है।
आखिरी प्राइस कट के बाद इन फ़ोन्स की कीमत क्रमशः Rs. 13,990 और Rs. 15,990 थी। इसका मतलब यह है कि सभी वैरिएंट्स में Rs. 2,991 का डिस्काउंट किया गया था। Flipkart इस सेल के दौरान no-cost EMI ऑप्शन दे रहा है। साथ ही यूज़र को और भी बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वहीँ Realme.com 7% Mobikwik Supercash भी ऑफर कर रहा है।
अब अगर बात Realme 3 की करें तो इसमें Rs. 500 का डिस्काउंट किया गया है। Flipkart और Realme.com पर इसकी कीमत Rs. 8,499 रखी गयी है जिसमें आपको 3GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल मिलता है और इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत इस समय Rs. 10,499 है। कंपनी Realme 3 को 3GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध करा रही है जिसकी कीमत Rs. 9,499 है।
यह फ़ोन Dynamic Black, Radiant Blue, और Black कलर ऑप्शन में मिलता है। Flipkart इस फ़ोन पर भी एक्सचेंज ऑफर के साथ no-cost EMI ऑप्शन और बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। वहीँ फ़ोन की Realme.com से खरीद पर आपको 7% Mobikwik Supercash ऑफर किया जा रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile