POCO X8 Pro Series का आज 5:30PM पर लॉन्च से पहले प्राइस लीक, देखें कितने में मिलेगा
POCO X8 Pro Series को आज इंडिया के बजार में लॉन्च किया जाने वाला है। इस सीरीज में POCO X8 Pro के अलावा POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन्स हैं। आज इनका लॉन्च 5:30PM पर निर्धारित है, जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है कि फोन सीरीज को Flipkart पर सेल किया जाएगा। अब इसके लॉन्च से कुछ घंटों पहले ही फोन सीरीज के प्राइस से भी पर्दा उठ चुका है। हालांकि, कीमत आधिकारिक तौर पर कंपनी ने जारी नहीं की है। यह एक जाने माने टिप्स्टर की ओर से सामने आई है। आइए जानते हैं कि इंडिया के बाजार में इस फोन का प्राइस क्या हो सकता है और यह किन स्पेक्स पर लॉन्च किया जाने वाला है।
SurveyPOCO X8 Pro Series का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?
भारत में इस फोन सीरीज के प्राइस को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी अभी के लिए सामने नहीं आई है, हालांकि, इतना जरूर है कि फोन सीरीज को आज इंडिया में 5:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है, यह फोन सीरीज Flipkart पर सेल की जाएगी। आइए अब एक जाने माने टिप्स्टर पारस गुगलानी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार इस फोन सीरीज का प्राइस क्या हो सकता है। X Post से मिल रही जानकारी के अनुसार, POCO X8 Pro को भारत में कथित तौर पर 33,999 रुपये और 37,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। यह प्राइस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज के अलावा 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल का है।

दूसरी ओर, अगर POCO X8 Pro Max को देखा जाए तो इस फोन का इंडिया के बाजार में शुरुआती प्राइस 41,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। यह प्राइस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल का है। इसके अलावा इस फोन के टॉप मॉडल यानि 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को 45,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। नीचे आप प्राइस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस X Post में भी देख सकते हैं।
Poco X8 Pro series Pricing India w/out offers🚨🚨🚨
— PassionateGeekz.com (@passionategkeez) March 16, 2026
X8 Pro
8 + 256 : 33,999
12+ 256 : 37,999
X8 Pro Max
12+ 256: 41,999
12+ 512 : 45,999
Iron man coming at 43,999 w/out offers!
40,999 with offers!
Price hike is Real!!!
X8 Pro series starts at 30K with bank offers!
स्पेशल मॉडल का क्या होगा प्राइस
कंपनी ने अभी हाल ही में यह भी जानकारी दी है कि वह एक Iron Max Edition को भी लॉन्च कर सकती है। इस मॉडल के प्राइस को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि POCO X8 Pro Iron Man Edition को 43,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसके साथ आपको बैंक ऑफर के तौर पर 3000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाने वाला है। जानकारी दे देते हैं कि अभी के लिए कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले प्राइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
POCO X8 Pro Series के स्पेक्स और फीचर की डिटेल्स
सभी जानते हैं कि आज शाम 5:30PM पर POCO X8 Pro Series को लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा इस आगामी फोन सीरीज की सेल Flipkart पर होने वाली है। POCO X8 Pro को देखा जाए तो इस फोन में एक 6500mAh की बैटरी मिल सकती है इसके अलावा फोन के टॉप मॉडल यानि POCO X8 Pro Max को कंपनी इंडिया के बाजार में एक 9000mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों ही फोन्स में आपको 100W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलने वाली है। ऐसा भी माना जा रहा है कि POCO X8 Pro Max में कंपन रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है।

POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से Octa-Core MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने वाला है, इसे 3nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके अलावा Pro Model में आपको 4nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिल रहा है। दोनों ही फोन्स में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: एयर कूलर का ये छोटा सा जुगाड़, घर को बना देगा ‘हवा-महल’..नहीं लगेगा एक भी पैसा और बिजली का बिल भी हो जाएगा कम
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile