एयर कूलर का ये छोटा सा जुगाड़, घर को बना देगा ‘हवा-महल’..नहीं लगेगा एक भी पैसा और बिजली का बिल भी हो जाएगा कम
जैसे ही गर्मियों की शुरुआत होती है, घरों में कूलिंग डिवाइस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। एक ओर जहां Air Conditioner तुरंत ठंडक देता है, वहीं इसका बिजली बिल भी आते ही हार्ट अटैक जैसी स्थिति बन जाती है। इसी वजह से बहुत से लोग सस्ते Air Coolers को प्राथमिकता देने में ही समझदारी देखते हैं, लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि कूलर से AC जैसी ठंडक नहीं मिलती। यह बात सही भी है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि सही तरीके अपनाकर कूलर की कूलिंग को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। नीचे दिए गए टिप्स न सिर्फ कूलिंग को बढ़ाते हैं, बल्कि बिजली के बिल पर भी मानो रोक सी लगा देते हैं। इसका मतलब है बाजार से आप कोई भी सस्ता कूलर क्यों न ले आयें। इसके साथ घर वाले पुराने कूलर को ही क्यों न इस्तेमाल कर रहे हों, ये टिप्स आपके बेहद काम आने वाले हैं और आपके सस्ते कूलर को एसी वाला फ़ील दे सकते हैं।
Survey


कूलर में ठंडे पानी या बर्फ का इस्तेमाल करें
कूलर की हवा को ज्यादा ठंडा बनाने का सबसे आसान तरीका है उसके टैंक में ठंडा पानी या बर्फ डाल दिया जाए। आप बर्फ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे कूलिंग लंबे समय तक बनी रहती है।

क्या और कैसे करें?
- पानी की बोतल फ्रीजर में रखकर जमा लें
- फिर उसे कूलर टैंक में डाल दें
- आइस पैक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
इससे कूलर से निकलने वाली हवा ज्यादा ठंडी हो जाती है। हालांकि, इसके बाद भी यह एसी को टक्कर नहीं दे सकती लेकिन आपको ठंडी हवा जरूर मिल जाती है।
सही वेंटिलेशन का ध्यान रखें
कूलर तभी अच्छी तरह काम करता है जब कमरे में क्रॉस-वेंटिलेशन हो।

किन चीजों का सबसे ज्यादा ध्यान रखें:
- कूलर को खिड़की के पास रखें
- दूसरी तरफ एक खिड़की या वेंट खुला रखें
- बंद कमरे में कूलर न चलाएं
अगर आप ऊपर बताए गए उपायों को करते हैं तो आपको बाहर से आने वाली हवा के साथ आपके कूलर के टैंक में पड़े बर्फ के साथ मिलकर कमरे के वातावरण को बदल देती है।
कूलर को सही जगह पर रखें
कूलर की परफॉर्मेंस इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसे कहां रखा गया है। आपको अपने कूलर को एकदम सही स्थान पर रखना है। आइए जानते हैं कि इसका सही और सबसे सटीक तरीका क्या है।

क्या है सही तरीका?
- कूलर को छायादार जगह पर रखें
- सीधी धूप से बचाएं
- खिड़की पर रख रहे हैं तो बाहर की तरफ शेड का इस्तेमाल करें
- सीधी धूप में रखा कूलर गर्म हवा खींचता है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है।
कूलिंग पैड्स की सफाई बेहद जरूरी
कूलर के अंदर लगे कूलिंग पैड्स ही असली कूलिंग का काम करते हैं। इसके लिए इन्हें साफ रखना आपके लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है, आइए जानते हैं कि आपको क्या और कैसे करना है।

क्या और कैसे करें?
- हर 10–15 दिन में कूलिंग पैड्स को साफ कर दें
- अगर बहुत गंदे या खराब हो जाएं तो इन्हें बदल दें
- पानी का फ्लो पैड्स तक सही से पहुंचना जरूरी होता है, तभी कूलर सही प्रकार से काम करता है
- गंदे पैड्स कूलिंग को काफी हद तक कम कर देते हैं।
फैन स्पीड और पानी का फ्लो बैलेंस रखें
कई लोग कूलर को हमेशा फुल स्पीड पर चलाते हैं, लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता।

क्या करें?
- मौसम के हिसाब से स्पीड एडजस्ट करें
- पानी का फ्लो संतुलित रखना बेहद जरूरी
- मीडियम स्पीड पर अक्सर बेहतर कूलिंग मिलती है
- इससे उमस भी कम होती है और कूलिंग ज्यादा प्रभावी बनती है।

इन सभी तरीकों को अपनाकर आप अपने कूलर को एसी तो नहीं बना पाएंगे लेकिन आपको बेहतर कूलिंग जरूर मिलने वाली है। अब चाहे आपका कूलर नया हो या पुराना अगर आप इन टिप्स को ध्यान रखते हैं तो आपको इन गर्मियों में गारंटी से एसी की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। ये उपाय आपको अपने कूलर से एसी वाली कूलिंग लेने में मददगार साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ये वाले डिज़र्ट कूलर देते हैं तूफ़ानी हवा.. गर्मी में कम दाम में हैं बेस्ट ऑप्शन, AC को देते हैं टक्कर
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile