POCO F5 5G के मुख्य स्पेक्स हुए लीक, देखें अब तक मिली जानकारी

POCO F5 5G के मुख्य स्पेक्स हुए लीक, देखें अब तक मिली जानकारी
HIGHLIGHTS

POCO F5 5G होगा Redmi K60 5G का रीब्रांडेड वर्जन

IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर 23013RK75C (चीनी वेरिएंट) वाला एक नया Xiaomi फोन दिखाई दिया है

23013PC75I मॉडल नंबर के साथ इसका भारतीय वेरिएन्ट और 23013PC75G मॉडल नंबर वाला ग्लोबल वेरिएन्ट भी IMEI डेटाबेस में सामने आया है

POCO ने इस साल POCO F4 5G को पेश किया था। इसने Redmi K40s के एक ट्वीक वर्जन की शुरुआत की, जिसे विशेष रूप से चीनी बाजार में उपलब्ध कराया गया था। Xiaomiui की एक नई रिपोर्ट में POCO F5 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें: एंट्री-लेवल Lava Yuva Pro भारत में हुआ लॉन्च, मिल रहे हैं ये फीचर्स

रिपोर्ट से पता चलता है कि POCO F5 5G Redmi K60 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसके Q1 2023 में डेब्यू करने की उम्मीद है। IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर 23013RK75C (चीनी वेरिएंट) वाला एक नया Xiaomi फोन दिखाई दिया है। 23013PC75I मॉडल नंबर के साथ इसका भारतीय वेरिएन्ट और 23013PC75G मॉडल नंबर वाला ग्लोबल वेरिएन्ट भी IMEI डेटाबेस में सामने आया है।

poco

हैंडसेट पहले चीन में Redmi K60 के साथ आएगा और बाद में यह ग्लोबल मार्केट और भारत में POCO F5 5G के रूप में डेब्यू करेगा। 23013PC75G/I मॉडल नंबर में, "23" का अर्थ 2023 है, "01" का अर्थ जनवरी है, अक्षर "PC" का अर्थ POCO, 75 संकेत "M11A" मॉडल नंबर और G/I का अर्थ ग्लोबल/इंडिया है। उसी तरह, 23013RK75C मॉडल नंबर में "आरके" अक्षर चीनी बाजार के लिए रेडमी के-सीरीज़ की ओर इशारा करते हैं।

यह भी पढ़ें: घरेलू फर्म स्वॉट ने किफायती ईयरबड्स लॉन्च किए

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि POCO F5 का कोडनेम "मैंड्रियन" है। यह AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा जो 2K रेजोल्यूशन 1440 x 3200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस पैदा करता है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 द्वारा संचालित होगा। वही स्पेक्स Redmi K60 पर उपलब्ध होने की संभावना है। POCO F5 / Redmi K60 के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होना बाकी है।

जैसा कि Redmi K60 / POCO F5 के मॉडल नंबरों से समझा जा सकता है। दोनों डिवाइसों के Q1 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। उम्मीद है, अफवाहों से F5 / K60 के बारे में जानकारी मिलेगी। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo