HIGHLIGHTS
Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन के बेस वैरिएंट का प्राइस 20,999 रूपये है और आज इस स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Xiaomi ने Poco F1 को फ्लैगशिप स्पेक्स के साथ कम कीमत में भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन वैरिएंट में लॉन्च किया है और इसकी कीतम 20,999 रूपये से शुरू होती है। आज इस स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है। क्योंकि यह एक फ़्लैश सेल है इसलिए में आपको यही सुझाव दूंगी कि अच्छे इन्टरनेट कनेक्शन के साथ सेल से कुछ मिनट पहले ही ऑनलाइन रहें, क्योंकि फ़्लैश सेल में डिवाइस लिमिटेड स्टॉक में ही उपलब्ध होता है।
Surveyपोको F1 में मौजूद एक हाई-एंड चिपसेट के अलावा अन्य स्पेक्स की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें आपको एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह कैमरा AI क्षमता से भी लैस है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
फोन एक 6.18-इंच की एक FHD+ 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एक नौच भी दिया गया है। फोन में आपको एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यह डिवाइस ड्यूल-VoLTE सपोर्ट से भी लैस है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 SoC और 4,000mAh की बैटरी से लैस है।
Xiaomi ने Poco F1 को कई प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है, इसके 64GB+6GB वैरिएंट की कीमत 20,999 रूपये है जबकि डिवाइस के स्पेशल Armored Edition को Rs 28,999 की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile