Poco F1 के लिए हुई MIUI 11 अपडेट की पुष्टि

Poco F1 के लिए हुई MIUI 11 अपडेट की पुष्टि
HIGHLIGHTS

Pocophone के हेड Alvin Tse ने की पुष्टि

Poco F1 को मिलेगा MIUI 11 अपडेट

Xiaomi ने नया MIUI कस्टम एंड्राइड स्किन पेश कर दिया है और कम्पनी ने एक लिस्ट भी जारी की है जिसमें बताया गया है कि किन स्मार्टफोंस को MIUI 11 पर अपग्रेड किया जाएगा। इस लिस्ट में Poco F1 स्मार्टफोन का नाम नहीं रखा गया है जो कि यूज़र्स को नागवार था। हालांकि, Pocophone के हेड Alvin Tse ने ट्विटर के ज़रिए यह पुष्टि कर दी है कि Poco F1 के लिए भी MIUI 11 अपडेट जारी किया जाएगा।

Poco F1 को इस फेहरिस्त में न रखने का कारण यह है क्योंकि डिवाइस को चीन में लॉन्च नहीं किया गया है। Tse ने बताया कि, MIUI 11 ग्लोबली रोलआउट होने के बाद ही Poco F1 डिवाइसेज़ तक भी पहुंचेगा। उन्होंने आगे यह भी बताया कि, “MIUI 11 का स्टेबल एडिशन अक्टूबर के मध्य तक चीन में रिलीज़ कर दिया जाएगा और इसका ग्लोबल एडिशन थोड़ा पीछे ज़रूर है लेकिन यूज़र्स तक पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा।”

अक्टूबर के मध्य तक, Mi 9, Mi 9 Explorer, Mi 9 SE, Mi MIX 3, Mi MIX 2S, Mi 8, Mi 8 Youth Edition, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 In-Display Fingerprint Edition, Mi 8 SE, Mi MAX 3, Redmi K20 Pro Premium Edition, Redmi K20 Pro, Redmi K20, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 और Redmi 7 डिवाइसेज़ को MIUI 11 का अपडेट मिल जाएगा।

इसके अलावा, अक्टूबर के आखिर तक यह अपडेट Mi 9 Pro 5G, Mi CC9, Mi CC9 Custom Edition, Mi CC9e, Mi MIX 2, Mi Note 3, Mi 6, Mi 6X, Redmi Note 5, Redmi 7A, Redmi 6 Pro, Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 तक पहुंचेगा।

वहीं बात करें Mi MIX, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi 5X, Mi 5C, Mi Note 2, Mi Play, Mi MAX 2, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8, Redmi Note 5A, Redmi 5 Plus, Redmi 5, Redmi 5A और Redmi 4X आदि की तो इन फोंस के लिए MIUI 11 अपडेट नवम्बर की शुरुआत में उपलब्ध हो जाएगा।

वाया

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo