Oppo Reno 2Z आज Amazon, Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध
Oppo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Reno 2Z भारत में जहां लॉन्च चुका है वहीँ आज यह फ़ोन सेल के लिए जा रहा है। Reno 2 सीरीज़ के तहत कुल तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है और सीरीज़ में Oppo Reno 2, Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F स्मार्टफोन्स शामिल हैं। Reno 2Z स्मार्टफोन Oppo Reno 2 का किफ़ायती वर्जन है। यह स्मार्टफोन भी 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन को फिन-स्टाइल पॉप-अप सेल्फी मैकेनिज्म के साथ पेश नहीं किया गया है।
SurveyOppo Reno 2Z को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत Rs 29,990 रखी गई है। स्मार्टफोन को स्काई वाइट और ल्युमिनियस ब्लैक कलर में पेश किया गया है। Amazon India और Flipkart से डिवाइस को खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स से भी आज से भारत में खरीदा जा सकता है।
Oppo Reno 2Z स्पेसिफिकेशंस
Reno 2Z मीडियाटेक P90 चिपसेट द्वारा संचालित है। स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है और इसका रेज़ोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है और इसे गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले के टॉप पर कोई नौच नहीं दिया गया है लेकिन ओप्पो ने डिवाइस में शार्क-फिन पॉप अप सेल्फी कैमरा को भी जगह नहीं दी गई है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
स्मार्टफोन को मीडियाटेक हीलियो P90 SoC द्वारा संचालित किया गया है और डिवाइस को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा सेटअप को शामिल किया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6 पर काम करता है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 सपोर्ट करती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile