Oppo Reno2 AnTuTu पर स्पॉट, वीडियो टीज़र रिलीज़

HIGHLIGHTS

Oppo Reno2 AnTuTu पर हुआ स्पॉट

भारत में 28 अगस्त को लॉन्च हो रहा है फ़ोन

कंपनी ने टीज़र पोस्ट का किया खुलासा

Oppo Reno2 AnTuTu पर स्पॉट, वीडियो टीज़र रिलीज़

Oppo अपने Reno2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह फोन भारत में 28 अगस्त को आने वाला है। वहीँ कंपनी ने भी इस फ़ोन को लेकर टीज़र जारी किया है। वैसे इस बात की पहली ही पुष्टि हो चुकी है कि अपकमिंग Oppo Reno2 Qualcomm Snapdragon 730G processor से लैस होगा और साथ ही इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वहीँ अब कुछ और भी जानकरी ऑनलाइन लीक हुई है। फ़ोन को कुछ इमेज के साथ ही AnTuTu लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इस बात की जानकारी Gizmochina की रिपोर्ट्स द्वारा मिली है। वहीँ वीडियो टीज़र भी इस Oppo Reno2 फ़ोन के स्पेक्स का खुलासा करते हैं। आपको बता दें कि वीडियो टीज़र को Weibo पर स्पॉट किया किया गया था।

AnTuTu लिस्टिंग की बात करें तो OPPO PCKM00 smartphone, जिसे Oppo Reno2 बताया जा रहा है, स्पॉट किया गया है। बेंचमार्क टेस्टिंग में फ़ोन ने 259109 स्कोर किया है, जो कि Redmi K20 से थोड़ा ज़्यादा है जिसे Snapdragon 730 से लैस कराया गया है और साथ ही इसका स्कोर 218,625 रहा। फ़ोन को Android 9 पर रन करता हुआ स्पॉट किया गया है। साथ ही यह यह Snapdragon 730G processor और 8GB RAM/128GB से लैस हो सकता हो सकता है। 

कंपनी ने फ़ोन के स्पेक्स को पहले से ही बता दिया है। वहीँ वीडियो टीज़र की बात करें तो Oppo को Weibo पर स्पॉट किया गया है। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि नया वायर लेस noise-cancelling headphones भी लॉन्च के दौरान पेश किये जा सकते हैं। साथ ही Reno2 को Ocean Heart और Misty Powder कलर के साथ चीन में पेश किया जायेगा।

वहीँ लीक तस्वीरों की बात करें तो एक यूज़र ने कुछ तस्वीरें Slashleaks जोी लीक की हैं जो Oppo Reno2 की हो सकती हैं। Oppo Reno क्वाड कैमरा के साथ LED फ्लैश के साथ आ सकता है और फ़ोन के निचले हिस्से पर Oppo logo दिया जा सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile