HIGHLIGHTS
यह नया फ़ोन सोनी के IMX398 सेंसर से लैस होगा. उम्मीद है कि यह सेंसर 16 मेगापिक्सल का है.
ओप्पो R9s स्मार्टफ़ोन के बारे में अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, हालाँकि अब यह स्मार्टफ़ोन चीन में टीवी कमर्शियल में भी नज़र आ रहा है. इसके साथ ही बता दें कि कंपनी एक लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं. इनवाइट के अनुसार, कंपनी 19 अक्टूबर को एक मीडिया इवेंट का आयोजन कर रही है.
Surveyइसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
इसके साथ ही बता दें कि, यह नया फ़ोन सोनी के IMX398 सेंसर से लैस होगा. उम्मीद है कि यह सेंसर 16 मेगापिक्सल का है. यह ड्यूल पिक्सल होगा. R9s प्लस को टीवी कमर्शियल में तो देखा जा सकता है, हालाँकि भेजे गए इनवाइट में कहीं भी इस स्मार्टफ़ोन के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है. इसे देख कर तो यही लगता है कि हो सकता है कि R9s या R9s प्लस में से एक स्मार्टफ़ोन पेश हो. इन दोनों स्मार्टफ़ोन में मौजूद फीचर्स लगभग एक जैसे ही होंगे, हालाँकि उम्मीद है कि दोनों की डिस्प्ले में काफी फर्क होगा. उम्मीद है कि R9s प्लस के डिस्प्ले R9s से ज्यादा बड़ी होगी.
इसे भी देखें: इंटेक्स एक्वा इको 3G स्मार्टफ़ोन पेश, कीमत महज़ Rs. 2,400
इसे भी देखें: नोकिया D1C स्मार्टफ़ोन एनटूटू पर आया नज़र