Samsung, Huawei के छूटे पसीने, Oppo अगले महीने लॉन्च कर सकता है Foldable स्मार्टफोन 'Peacock'
Oppo का Foldable स्मार्टफोन 'Peacock' अगले महीने हो सकता है लॉन्च
Samsung और Huawei के Mate X2 को टक्कर देगा ओप्पो का फोल्डेबल फोन
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित हो सकता है Oppo Foldable स्मार्टफोन 'Peacock'
Oppo अगले महीने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन (OPPO foldable smartphone) लॉन्च कर सकता है। Weibo (via GizChina) पर एक टिप्सटर के मुताबिक फोल्डेबल स्मार्टफोन को पीकॉक (peacock) कोडनेम दिया गया है जिसे अगले महीने चीन में पेश किया जाएगा जबकि अगले साल कंपनी एक नया हाई-एंड स्मार्टफोन लाने की भी तैयारी कर रही है जिसे butterfly कोडनेम दिया जाएगा। अभी तक आधिकारिक लॉन्च की तारीख का पता नहीं चला है और न ही OPPO ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा की है।
बता दें कि पिछले एक लीक से लगा था कि नवम्बर में ओप्पो अपना फोल्डेबल फोन (OPPO foldable phone) लॉन्च करेगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है तो इसलिए इस नई जानकारी पर भी हमें कंपनी की ओर से पुष्टि का इंतज़ार करना चाहिए।
रिपोर्ट से पता चला है कि ओप्पो का फोल्डेबल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित होगा जो हाई-एंड फोल्डेबल फोंस जैसे Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 में देखने को मिला है। कहा जा रहा है कि Butterfly स्मार्टफोन एक नए क्वालकॉम चिपसेट (New Qualcomm chipset) के साथ आएगा जो शायद Qualcomm Snapdragon 898 चिपसेट हो सकता है जिसे इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो ओप्पो का फोल्डेबल फोन (Oppo foldable phone) 8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आएगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। अभी तक बैक पर मिलने वाला कुल कैमरा की जानकारी तो पता नहीं चली है लेकिन उम्मीद है कि हमें इसमें Sony IMX766 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा देखने को मिले। GizChina की रिपोर्ट में आगे लिखा है कि फोन 4,500mAh की बैटरी के साथ आएगा और इसे 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जाएगा।
Oppo Reno 7 Pro
अफवाहें आ रही हैं कि Oppo foldable फोन सैमसंग और हुवावे के Huawei Mate X2 आदि को टक्कर देगा। ओप्पो चीन में दिसम्बर में Oppo Reno 7 series को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज़ को जनवरी में भारत लाया जा सकता है। नई सीरीज़ में Reno 7, Reno 7 SE, Reno 7 Pro, और Reno 7 Pro Plus फोंस आ सकते हैं। हालांकि, भारतीय बाज़ार में केवल Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro को ही पहले लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: Redmi Note 11T 5G इंडिया के बाजार में 30 नवंबर को देगा दस्तक, Samsung-Realme के फोन्स से होगा मुकाबला