Redmi Note 11T 5G इंडिया के बाजार में 30 नवंबर को देगा दस्तक, Samsung-Realme के फोन्स से होगा मुकाबला
Redmi Note 11T को इंडिया के मार्किट में 30 नवंबर को लॉन्च किया जाने वाला है
Redmi Note 11T स्मार्टफोन Redmi Note 11 पर आधारित फोन है
Redmi Note 11T में आपको एक 50MP का dual camera सेटअप होने वाला है

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन को इंडिया के मार्किट में 30 नवंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बात देते है कि अभी हाल ही में सामने आया था कि Redmi Note 11 पर ही Redmi Note 11T आधारित होने वाला है, इस बात की जानकारी Ishan Agrawal के माध्यम से सामने आई थी। आपको बात देते है कि Redmi Note 11 को अभी हाल ही में चीन के मार्किट में लॉन्च किया गया था। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Redmi Note Series के पहले 5G फोन Redmi Note 10T 5G की नई पीढ़ी के तौर पर ही Redmi Note 11T को लॉन्च किया जाने वाला है।
Xiaomi India के MD, Manu Kumar Jain के द्वारा किए गए एक ट्वीट से जानकारी मिल रही है कि Redmi Note 11T स्मार्टफोन को 30 नवंबर को इंडिया के मार्किट में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि Xiaomi की ओर से एक माइक्रोसाइट को भी निर्मित किया गया है, जो इस फोन के कुछ स्पेक्स के बारे में जानकारी दे रही है।
Break-neck speed for those who live life in the fast lane! Brace yourselves for the arrival of Redmi's #NextGenRacer.
— Redmi India - #RedmiNote11T5G (@RedmiIndia) November 15, 2021
The all-new #5G enabled #RedmiNote11T5G is coming your way on 30.11.2021.
Gear up for the race of the season here:
https://t.co/vG106xqjE7 pic.twitter.com/lTWqYS73rJ
Redmi Note 11T 5G की संभावित प्राइस
Redmi Note 11T स्मार्टफोन को एक लोअर मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा भी कह सकते है कि इस सेगमेंट में इसे लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन की कीमत 15,000 रुपये के अंदर हो सकती है। Ishan की ओर से जानकारी के बाद 91Mobiles ने जानकारी दी है कि Redmi Note 11T स्मार्टफोन को 6GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल के अलावा 128GB स्टॉरिज और 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Note 11T के अनुमानित स्पेक्स और फीचर
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन Redmi Note 11 पर आधारित होने वाला है। इस मोबाइल फोन को कई कलर में लॉन्च किया जा सकता है, इस मोबाइल फोन को Aquamarine Blue, Matte Black और Stardust White रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में आपको एक 6.6-इंच के FHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

Redmi Note 10T 5G
Phone में आपको MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मिल रहा है, जो MIUI 12.5 पर आधारित Android 11 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में आपको एक Dual Camera मिलने वाला है, जो 50MP के प्राइमेरी और 8MP के ultra-वाइड ऐंगल कैमरा से लैस है, इतना ही फोन में आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलने वाला है।
इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में आपको stereo स्पीकर भी मिल रहे हैं, इसके अलावा आपको एक फिंगगरप्रिन्ट सेंसर भी फोन में मिल रहा है, जो आपको पावर बटन में ही देखने को मिलेगा। इतना ही Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी भी मिलेगी, जो 33W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile