कुल 5 कैमरा, Foldable Display और धाकड़ फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ OPPO का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन
Oppo ने अपने पहला Foldable Smartphone को डिजाइन करने में काफी समय लिया है
OPPO ने अपने फोन को डिजाइन करने में लगभग 4 साल का समय लिया है
इतने लंबे समय के बाद ही सही लेकिन OPPO का पहला Foldable Smartphone OPPO Find N लॉन्च कर दिया गया है

Oppo ने अपने पहला Foldable Smartphone को डिजाइन करने में काफी समय लिया है, जानकारी के लिए बता देते है कि OPPO ने अपने फोन को डिजाइन करने में लगभग 4 साल का समय लिया है। हालांकि इतने लंबे समय के बाद ही सही लेकिन OPPO का पहला Foldable Smartphone OPPO Find N लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि डिजाइन के मामले में यह नया Phone Galaxy Z Fold3 से काफी मिलता जुलता है लेकिन ईसकए बाद भी इन दोनों ही फोंस में काफी अंतर है। आइए जानते है कि आखिर OPPO Find N स्मार्टफोन कैसे स्पेक्स और किस प्राइस में लॉन्च किया गया है।

OPPO Find N की कीमत और उपलब्धता
अगर हम नए OPPO Find N स्मार्टफोन के प्राइस की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि फोन को आप 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज के साथ मात्र CNY 7,699 यानि लगभग 92,100 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। ईसकए अलावा फोन के 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को CNY 8,999 यानि लगभग 1,07,600 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आपको बता देते है कि फोन को चीन में 15 दिसम्बर से ही प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि यहाँ इसकी सेल 23 दिसम्बर को शुरू हो जाएगी। फोन को ब्लैक, पर्पल, और व्हाइट रंगों में खरीदा जा सकता है। अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि OPPO Find N को अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाने वाला है या नहीं!
OPPO Find N के स्पेक्स और फीचर
OPPO Find N स्मार्टफोन में आपको एक 5.49-इंच की OLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 18:9 आस्पेक्ट रैशीओ के साथ या रही है। इतना ही अगर आप फोन को अनफोल्ड कर देते हैं तो आपको इसमें एक 7.1-इंच की स्क्रीन मिलने लगेगी। इस स्क्रीन के साथ आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है, इसके अलावा स्क्रीन पर आपको गोरिला ग्लास विस्टस का सपोर्ट भी मिल रहा है।
इतना ही नहीं आपको बता देते है कि फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में आपको 12GB तक की रैम सपोर्ट भी मिल रही है। अगर स्टॉरिज की चर्चा करें तो फोन में 512GB तक की स्टॉरिज सपोर्ट भी है। फोन में आपको 4500mAh क्षमता की एक बैटरी भी मिल रही है, जो 33W की SuperVOOC wired Charging से लैस है। हालांकि इसके अलावा फोन में आपको 15W की AirVOOC wireless charging सपोर्ट भी मिल रही है, इतना ही नहीं फोन में 10W की रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है।

कैमरा आदि की बात करें तो OPPO Find N स्मार्टफोन में आपको कुल 5 कैमरा मिल रहे हैं। फोन में ट्रिपल रीयर कैमरा सपोर्ट के अलावा डुअल सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है। कैमरा के मामले में फोन 50MP के प्राइमेरी कैमरा से लैस है, इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 13MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। फोन में आपको एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा मिल रहा है, जो आपको बाहरी स्क्रीन पर मिल रहा है, ईसकए इसके अलावा ही 32MP का एक अन्य कैमरा आपको इनर स्क्रीन पर मिल रहा है।
