OPPO Find X6 series के आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक हुई ये जानकारी

OPPO Find X6 series के आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक हुई ये जानकारी
HIGHLIGHTS

OPPO Find X6 series को कल किया जाएगा लॉन्च

OPPO Find X6 के कलर ऑप्शन की डीटेल आई सामने

OPPO Find X6 के रेंडर आए सामने

OPPO Find X6 series को कल चीन में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में दो मॉडल Find X6 और OPPO Find X6 Pro शामिल होंगे। टीज़र्स में Hasselblad ऑप्टिक्स को बैक पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, लेदर फिनिश और सर्क्यूलर मॉड्यूल को भी जोड़ा जाएगा। आधिकारिक घोषणा से पहले लीकस्टर Evan Blass के हवाले से Find X6 के रेंडर्स को ऑनलाइन देखा गया है। इमेज से फोन एके डिजाइन और कलर ऑप्शन का पता चलता है। 

इसे भी देखें: Samsung के नए फोन Galaxy A34 को तगड़ी टक्कर दे रहा है Nothing Phone 1

OPPO Find X6 Series डिजाइन 

OPPO Find X6 Pro सीरीज के अंडर टॉप-एंड वेरिएंट होगा। हैंडसेट सर्क्यूलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा जिसमें दो रेगुलर साइज़ के सेन्सर मिलेंगे, जिसमें एक टेलीफोटो यूनिट और एक LED फ़्लैश मिलेगा। डिवाइस में ‘Powered by Marisilicon’ टेक्स्ट को देखा जा सकता है। एक मल्टीकलर ऑप्शन में ड्यूल टोन कलर ऑप्शन देखा जा सकता है जिसमें ऑरेंज ह्यू और व्हाइट कलर देखा जा सकता है। 

OPPO Find X6 Series कलर 

OPPO Find X6 series में Starry Sky Black, Feiquan Green और Snowy Mountain Gold रंगों में मिलेगा। 

oppo find x6

इसे भी देखें: 20000 के अंदर आने वाले बेस्ट 5G फोन्स: Samsung, OnePlus हैं लिस्ट में शामिल, आप किस ब्रांड को चुनेंगे?

OPPO Find X6 Series 

OPPO Find X6 Series के टॉप-एंड मॉडल को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen2 SoC द्वारा संचालित है और इसे Adreno GPU के साथ पेयर किया जाएगा। Xiaomi 13 Pro की तरह OPPO Find फ्लैगशिप में 50MP 1-inch Sony IMX989 कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड Sony IMX890 सेन्सर और 50MP पेरिस्कोप कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का Sony IMX709 सेन्सर मिलेगा। 

OPPO Find X6 Pro में 6.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसमें पंच-होल कटआउट, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2500nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 100W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन को IP68 रेटिंग दी जाएगी।  

इसे भी देखें: 22 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Moto G32, मिलेंगे ये फीचर्स

वनीला OPPO Find X6 में 6.74 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। फोन स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC या मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200 SoC द्वारा संचालित होगा। 

OPPO Find X6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP Sony IMX890 सेन्सर मिलेगा, जिसे Samsung JN1 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Sony IMX890 50MP टेलीफोटो लेंस का साथ मिलेगा। वनीला Find X6 में 4800mAh की बैटरी मिलेगी जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 

इसे भी देखें: दो सेल्फ़ी कैमरों वाले OPPO F17 Pro पर अमेज़न दे रहा सीधे 10,000 की छूट, यहाँ देखें पूरा ऑफर

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo