ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन Oppo A7 को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। हाल ही में इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स का पता चला है। यह स्मार्टफोन दो वैरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है।
ओप्पो अपने A सीरीज़ के नए स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। लॉन्च होने जा रहा यह नया डिवाइस Oppo A7 है। यह स्मार्टफोन 13 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा। फिलहाल इस डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन लीक हो चुके हैं। लीक हुईं फोटो में इस स्मार्टफोन के आगे और पीछे के लुक को करीब से दिखाया गया है। खबरों के मुताबिक ओप्पो की यह नई पेशकश दो कलर वैरिएंट्स में यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। यूज़र्स इस स्मार्टफ़ोन को 'ग्लैरिंग गोल्ड' और 'ग्लेज़ ब्लू' में खरीद सकते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
जैसा की हम लीक हुईं तस्वीरों में देख सकते हैं कि यह स्मार्टफोन Realme 2 की तरह ही देखने में लगता है। इसके साथ ही यह डिवाइस चीन मार्किट के लिए रिब्रांडेड वर्ज़न होगा। आपको बता दें कि जहाँ Realme 2 जहाँ डायमंड बैक डिज़ाइन के साथ आता यही वहीं यह स्मार्टफोन टेक्सचर्ड फिनिश के साथ आता है। यह डिवाइस फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें उपभोगताओं को वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच भी मिलता है। इसके साथ ही इसके बैक पन्नेल पर ड्यूल कैमरा सेट-अप भी दिया गया है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।
अगर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 2 का रीब्रांडेड वर्ज़न होने की वजह से Oppo A7 की स्पेसिफिकेशन्स भी लगभग Realme 2 से मिलती हैं। इस मोबाइल फ़ोन में 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6.2 इंच HD+ डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ ही फ़ोन के टॉप पर एक नॉच भी इसमें दिया गया है। फ्रंट कैमरा के साथ यह नॉच प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर्स के साथ आता है। यह डिवाइस Snapdragon 450 SoC प्रोसेसर पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 3GB 4G RAM के साथ 2GB और 64GB की स्टोरेज कैपेसिटी में भी उपलब्ध है। इसमें यूज़र माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए फ़ोन की स्टोरेज कैपेसिटी को भी बढ़ा सकते हैं।
अगर रियर कैमरा की बात करें तो मोबाइल का प्राइमरी सेंसर 13-megapixel का हो सकता है और सेकेंडरी 2-megapixel डेप्थ सेंसर के साथ यूज़र्स को मिल सकता है। इस फ़ोन के फ्रंट कैमरा की बात करें तो Realme 2 के 8-megapixel के मुकाबले इसमें 16-megapixel का सेल्फ़ी स्नैपर दिया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile