OnePlus Nord के 6GB रैम वेरिएंट की फ्लैश सेल आज दोपहर 2 बजे
OnePlus Nord के 6GB रैम वेरिएंट की अगली सेल आज
Rs 24,999 से शुरू होती है OnePlus Nord की सेल
दोपहर 2 बजे शूरु होगी OnePlus Nord की सेल
OnePlus Nord को जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत Rs 24,999 से शुरू होती है। कंपनी ने डिवाइस को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया था और फोन के दो हाई वेरिएंट को ऑपन सेल में पेश कर दिया गया है जबकि इसके बेस वेरिएंट यानि 6GB रैम वेरिएंट को अब भी फ्लैश सेल में ही पेश किया जा रहा है। आज वनप्लस नोर्ड के 6GB रैम वेरिएंट की सेल अमेज़न पर दोपहर 2 बजे शुरू होगी। OnePlus Nord में 12GB रैम, स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट, 5G कनैक्टिविटी और 48MP क्वाड कैमरा सेटअप शामिल है।
SurveyOnePlus Nord Specs
OnePlus Nord क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.75 है, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 5MP का डेप्थ सेन्सर है। डिवाइस को ड्यूल LED फ्लैश और OIS सपोर्ट मिलता है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और 240FPS पर सुपर स्लो-मोशन आइदेव कैप्चर कर सकते हैं। डिवाइस के फ्रंट पर 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जो 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आया है।
OnePlus Nord को मेटल-ग्लास सैंडविच डिज़ाइन दिया गया है। डिवाइस को गोरीला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में 6.44-inch Full HD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर ड्यूल पंच-होल दिया गया है जिसमें दो सेल्फी कैमरा को जगह दे गई है। हालाँकि Realme X3 फोन में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है और यह 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। रियलमी का दावा है कि फोन 90.5% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और कोर्निंग गोरीला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आया है।
OnePlus Nord में 4,115mAh की बैटरी दी गई है जिसे 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिसके लिए WarpCharge 30T एडाप्टर दिया गया है। OnePlus Nord क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित हैं और यह ओक्टा-कोर CPU है जो 2.4GHz पर क्लोक्ड है और इसे Adreno 620 GPU के साथ पेयर किया गया है। Nord में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक मिलता है। OnePlus Nord कंपनी के OxygenOS पर काम करता है जो स्मूद और लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस का दावा करता है। इस फोन को भी अन्य वनप्लस फोंस की तरह दो साल तक अपडेट मिलेगा और यह 5G रैडी फोन है।
OnePlus Nord Price
OnePlus Nord के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत Rs 24,999 रखी गई है। 8GB रैम वेरिएंट Rs 26,999 में उपलब्ध है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट यानि 12GB रैम वेरिएंट की कीमत Rs 29,999 रखी गई है। फोन को दो रंगों मार्बल ब्लू और ओनिक्स ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile