OnePlus Nord के दो नए फोन 26 अक्तूबर को हो सकते हैं लॉन्च

HIGHLIGHTS

OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 को 26 अक्तूबर को किया जाएगा लॉन्च

14 अक्तूबर को लॉन्च होगा OnePlus 8T

वनप्लस नोर्ड लाइनअप में जल्द जुड़ेंगे नए फोन

OnePlus Nord के दो नए फोन 26 अक्तूबर को हो सकते हैं लॉन्च

OnePlus अक्तूबर में कई फोंस लॉन्च करने वाला है। कंपनी 14 अक्तूबर को अपना नया OnePlus 8T फोन भी उतारेगा और डिवाइस भारत में डेब्यू करेगा। एक टिप्स्टर के मुताबिक, नए OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 को 26 अक्तूबर को लॉन्च किया जा सकता है। पिछली रिपोर्ट में सामने आया था कि डिवाइसेज़ को अक्तूबर के आखिर में पेश किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हाल ही में, आगामी OnePlus Nord फोंस को वनप्लस की वैबसाइट पर देखा गया था जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन का लॉन्च दूर नहीं है। OnePlus Nord N10 5G लॉन्च इवेंट 12:00PM GMT पर शुरू होगा जो भारत में 5.30PM होता है।

Oneplus Nord N10 5G expected Specs

Oneplus Nord N10 5G मोबाइल फोन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.49-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको FHD+ रेजोल्यूशन भी मिल रही है। हालाँकि आपको यह भी बता देते है कि कंपनी ने पहले ही इस बात का वादा कर दिया था कि उसके हर फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन ही मिलेगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Oneplus Nord N10 5G में बेस वैरिएंट को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile