OnePlus 8T स्मार्टफोन के भारत, यूरोप और ग्लोबल वेरिएंट के लिए OxygenOS 11.0.2.3 अपडेट के रूप में विभिन्न सुधार और फीचर प्राप्त हुए हैं। अगर हम अपडेट की बात करें तो आपको बता देते है कि इस अपडेट में सिस्टम पॉवर खपत में कस्टमाइजेशन लाता है जो हीट जेनेरेशन को भी कम करने में मदद करता है, और बैटरी एंड्यूरेंश में भी सुधार इस अपडेट में देखा गया है इसके अलावा आपको डिवाइस में अब इंटेलिजेंस 5G फ़ंक्शन में भी मिल गए हैं। इसके अलावा, अपडेट सिस्टम स्थिरता में भी सुधार करता है। OnePlus 8T के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट को चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जा रहा है। यह जानकारी OnePlus Forums के माध्यम से सामने आई है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
भारत में वनप्लस 8T अपडेट वनप्लस के आधिकारिक फोरम पोस्ट पर चैंज के अनुसार, संस्करण 11.0.2.3.KB05DA के साथ आता है। जैसा कि उल्लेख किया गया है, अपडेट में कुछ बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन और मामूली ट्विक्स शामिल हैं जो फोन के परफॉरमेंस को एक नया ही रूप दे रहे हैं, ऐसा भी सामने आ रहा है कि परफॉरमेंस में काफी सुधार हुआ है। अपडेट में सिस्टम पॉवर खपत में कस्टमाइजेशन शामिल है इसके अलावा आपको इंटेलिजेंस 5G फ़ंक्शन मिल रहे हैं जो क्रमशः हीट जेनेरेशन को भी कम करने में मदद करता है, और बैटरी एंड्यूरेंश को भी बढ़ाते हैं।
OnePlus 8T के लिए OxygenOS 11.0.2.3 अपडेट उन आइकनों से संबंधित समस्या को भी ठीक करता है जो डेस्कटॉप पर प्रदर्शित नहीं होते हैं और साथ ही लोड हो रहे फ़ोटो पूर्वावलोकन के साथ असामान्य प्रदर्शन समस्या है। नेटवर्क से संबंधित सुधार और अनुकूलन में ब्लूटूथ कनेक्शन स्थिरता के साथ-साथ नेटवर्क स्थिरता भी शामिल है। यूरोपीय संघ में, फोन v11.0.2.3.KB05BA प्राप्त कर रहा है, और विश्व स्तर पर, फोन v11.0.2.3.KB05AA प्राप्त कर रहा है।
जैसा कि उल्लेख किया गया है, OnePlus 8T के लिए OxygenOS 11.0.2.3 अपडेट को चरणों में रोल आउट किया जा रहा है, जिसका अर्थ है कि OnePlus द्वारा यह सुनिश्चित करने के बाद कि यह अपडेट में कोई महत्वपूर्ण बग नहीं हैं, यह कुछ दिनों में सभी उपयोगकर्ताओं तक पहुंच जाएगा। अगर आपको वनप्लस नॉर्ड अपडेट के लिए नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो आप सेटिंग> सिस्टम> सिस्टम अपडेट में जाकर मैन्युअल रूप से इसकी जांच कर सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile