ऐसा सामने आ रहा है कि OnePlus की ओर से दो नए फोंस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यह दो आगामी स्मार्टफोंस OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोंस इंटरनेट पर लीक हुए हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
OnePlus 7T, 7T Pro लीक स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 7T और OnePlus 7T प्रो मोबाइल फोंस को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें 8GB की रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा दोनों ही फोंस में आपको 256GB वाला वैरिएंट भी मिलने वाला है, इसके अलावा OnePlus 7T में आपको एक 128GB स्टोरेज वाला मॉडल भी मिल सकता है। दोनों ही फोंस में आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है।
इसके अलावा कैमरा को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इन फोंस में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा इसका देने के लिए अन्य दो दो अलग अलग कैमरा होने वाले हैं।
फोंस में आपको क्रमश: 3800mAh और 4085mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, जो आपको वार्प चार्ज 30T के साथ मिलेंगी। इसके अलावा इन्हें 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है, इसके बाद इनकी सेल 15 अक्टूबर को होने वाली है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile