OnePlus 7 Pro न्यूज़पेपर ऐड से हुआ नौच-लेस डिस्प्ले और पॉप अप सेल्फी कैमरा का खुलासा

HIGHLIGHTS

पॉप-अप सेल्फी कैमरा से होगा लैस

14 मई को होगा लॉन्च

बड़ी डिस्प्ले के लिए नौच नहीं होगा मौजूद

OnePlus 7 Pro न्यूज़पेपर ऐड से हुआ नौच-लेस डिस्प्ले और पॉप अप सेल्फी कैमरा का खुलासा

इस साल लॉन्च होने वाली OnePlus 7 सीरीज़ के आधिकारिक लॉन्च में कुछ ही दिन बचे हैं और आपको बता दें 14 मई को कम्पनी तीन जगह लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। लॉन्च से पहले डिवाइस के बारे में काफी ख़बरें सामने आ रही हैं और आगामी फ्लैगशिप के डिज़ाइन और स्पेक्स के बारे में कम्पनी भी कई टीज़र जारी कर रही है। कम्पनी ने अब नो-नौच डिस्प्ले की भी पुष्टि कर दी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज न्यू यॉर्क टाइम्स न्यूज़ पेपर में OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन का फुल-पेज जारी किया गया है जिससे पुष्टि होती है कि डिवाइस में नौचलेस डिस्प्ले दी जाएगी और पॉप-अप फ्रंट फेसिंग कैमरा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन में सीधे तौर पर पॉप-अप सेल्फी कैमरा को मेंशन नहीं किया गया है लेकिन इस चित्र में दिखाए गए स्मार्टफोन के इंटरनल कंपोनेंट्स से पॉप-अप फ्रंट फेसिंग कैमरा के मैकेनिज्म का ख़ुलासा होता है।

इससे पहले वनप्लस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक छोटा टीज़र विडियो जारी किया था जिससे स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा का पता चला था जिसमें कैमरा सेंसर्स टॉप-सेण्टर पर वर्टिकली अलाइन किए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 7 Pro को 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा जो दाएं और बाएं किनारों से कर्व्ड होगी। डिस्प्ले 1440 x 3120 पिक्सल के क्वैड HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी और इसका रिफ्रेश रेट 90 Hz होगा।

डिवाइस के बैक पर 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जिसे 8MP f/2.4 टेलीफ़ोटो लेंस और 16MP f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस एंड्राइड पाई पर आधारित Oxygen OS पर काम करेगा और 4,000mAh बैटरी के साथ आएगा जो 30W Warp चार्ज के ज़रिए फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile