OnePlus 5, OnePlus 5T को मिला गेमिंग मोड 3.0 और फ्रंट कैमरा में पोर्ट्रेट मोड

HIGHLIGHTS

जहां OnePlus अपने कुछ स्मार्टफोंस के लिए एंड्राइड Pie पर काम कर रहा है, वहीँ कंपनी अपने स्मार्टफोंस को सॉफ्टवेयर अपडेट देने में भी पीछे नहीं हट रही है, आपको बता दें कि इस ओर भी कंपनी बड़े पैमाने पर काम कर रही है।

OnePlus 5, OnePlus 5T को मिला गेमिंग मोड 3.0 और फ्रंट कैमरा में पोर्ट्रेट मोड

जहां OnePlus अपने कुछ स्मार्टफोंस के लिए एंड्राइड Pie पर काम कर रहा है, वहीँ कंपनी अपने स्मार्टफोंस को सॉफ्टवेयर अपडेट देने में भी पीछे नहीं हट रही है, आपको बता दें कि इस ओर भी कंपनी बड़े पैमाने पर काम कर रही है। अगर हम बात करें OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोंस पर लागू ओपन बीटा की तो यह अभी भी इन स्मार्टफोंस पर एक्टिव है, इसके अलावा अभी हाल ही में OnePlus फोरम के माध्यम से कंपनी ने यह भी कहा है कि इन स्मार्टफोंस को Open Beta 17/15 मिल गया है, जो इनमें बड़े सिस्टम बदलाव कर रहा है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब यहाँ इस नए अपडेट में इन स्मार्टफोंस को मात्र गेमिंग मोड 3.0 ही नहीं मिला है, इसके अलावा भी कई अन्य सिस्टम बदलाव इसके माध्यम से हुए हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इन स्मार्टफोंस को फ्रंट कैमरा में पोर्टेट मोड मिल गया है, जैसे कि हमने OnePlus 6 में देखा था, और जैसा कि प्रोमिस किया गया था, इन स्मार्टफोंस को भी यह अपडेट मिल गया है। 

Oxygen Open Beta 17/15 OnePlus 5 और OnePlus 5T

यहाँ आप इस अपडेट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने अपने इस डिवाइस को OxygenOS 5.1.9 का अपडेट दिया है। इस नए अपडेट को एक OTA के माध्यम से स्टॉक सॉफ्टवेयर पर OnePlus के यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। आने वाले कुछ ही दिनों में यह सभी OnePlus 6 यूजर्स को मिल जाने वाला है। इस अपडेट का साइज़ 342MB है, हालाँकि एक बात यहाँ गौर करने वाली यह भी है कि यह जुलाई के सिक्यूरिटी पैच के साथ आया है। 

इस नए अपडेट से से कैमरा में बहुत से बदलाव देखे जा सकते हैं, इसके अलावा कंपनी ने अपने अल्गोरिद्म में भी कुछ बदलाव किये हैं। इसके अलावा फोटो आदि भी अब आपको कुछ अलग ही नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अगर फ्रंट कैमरा की चर्चा करें तो, एक ब्यूटी मोड जो सेल्फी पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए है, इस अपडेट के माध्यम से इसे भी फोन में जोड़ा गया है।

OnePlus 5 और OnePlus 5T को पहले भी मिला था एक अपडेट

हालाँकि अब यह अपडेट OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोंस के लिए भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि अभी हाल ही में कंपनी की ओर से इन दोनों ही स्मार्टफोंस को स्मार्टफोंस को Open Beta 13 और इसके पहले Open Beta 11 का अपडेट मिला था। हालाँकि इस नए अपडेट में स्मार्टफोंस को कुछ नए फीचर्स मिले हैं। आपको बता दें कि इन दोनों ही स्मार्टफोंस पर काफी समय से Project Treble का इंतज़ार कर रहे थे, अब इन दोनों ही स्मार्टफोंस को यह सपोर्ट मिल गया है। जी हाँ, आपने सही सुना है, इन दोनों ही स्मार्टफोंस को यह अपडेट दे दिया गया है। 

हालांकि यह एक बीटा अपडेट है, लेकिन ऐसा सामने आ रहा है कि जल्द ही इन स्मार्टफोंस को इसका स्टेबल अपडेट भी दे दिया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट ट्रेबल के अलावा, स्मार्टफोंस को अन्य बहुत से अन्य फीचर्स भी मिले हैं। यूजर इंटरफ़ेस को भी कुछ ट्विक किया गया है। इसके अलावा OnePlus Launcher App में भी कुछ बदलाव सामने आये हैं। 
हालाँकि जिस फीचर का इंतज़ार काफी समय से किया जा रहा था, वह Project Treble ही है, इसके अलावा Custom Accent Colour customisation भी मिल रहा है। इन दोनों ही फीचर्स को कंपनी की ओर से स्मार्टफोंस में शामिल कर दिया है। 

OnePlus 5T और OnePlus 5 स्मार्टफोंस की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इन डिवाइसेज को  अभी हाल ही में एक नया अपडेट दिया गया है। OnePlus 5 और OnePlus 5T के यूजर्स को एक नए अपडेट के तौर पर OxygenOS 5.1.3 मिलना शुरू हो गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने अपने OnePlus 6 स्मार्टफोन को OxygenOS 5.1.8 का नया सॉफ्टवेयर अपडेट दिया था। इस अपडेट के बाद भारतीय यूजर्स को वो सभी नए फीचर्स मिल गए हैं, जो उसे मिलने वाले थे। हालाँकि कम्पनी अपडेट के मामले में अपने पुराने स्मार्टफोंस यानी OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन को भी अपडेट दिया गया है। इस अपडेट को OTA के माध्यम से दिया गया है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo